पंडित नेहरू और जिन्ना की पीएम बनने की जिद ने किया देश का बंटवारा: भाजपा सांसद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर से बलिया के रास्ते बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर कठवामोड़ के पास चकफरीद मौजे में बेसो नदी पर अवस्थित प्राचीन जर्जर कठवा पुल की जगह अब नया पुल बनेगा। शासन ने इसकी स्वीकृति दे दी है। करीब 13 करोड़ 42 लाख की लागत से स्वीकृत नयी पुलिया का भूमि पूजन (शिलान्यास) बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने शनिवार को किया।
इस बीच हनुमान मंदिर कठवापुल पर आयोजित सभा में सांसद ने कहा कि भाजपा ने देश की राजनीति में काम के भरोसे का जो संकट पैदा हो गया था, उसे दूर कर दिया है। हमारी पार्टी जो कहती है, वही करती है और वह दिखता भी है। देश का बंटवारा पंडित नेहरू और जिन्ना की पीएम बनने की जिद ने कराया था।
उन्होंने कहा कि देश के विकास में पार्टी की सरकार ने बिना भेदभाव के कीर्तिमान स्थापित किया है। 13 करोड़, 42 लाख, 32 हजार 510 रुपए की लागत से मात्र 18 माह में बनने वाले इस पुल का नामकरण स्वामी सहजानंद सरस्वती सेतु रखने का भी प्रस्ताव रखा। जिसे सभा में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सहमति भी दी।
रौजा से लेकर मांझी तक इस मार्ग के मरम्मत की बात कही और उपस्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी से पुष्टि कराते हुए बताया कि होली बाद इस पर काम लग जाएगा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जनता का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध विदेशी धन पर हो रहा है, जिसकी प्रामाणिकता भी सिद्ध हो गई है।
पंडित नेहरू और मो. अली जिन्ना की प्रधानमंत्री बनने की जिद ने देश का बंटवारा कर दिया था। विधायक अलका राय ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देश और प्रदेश चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है। देश की महिलाएं, नौजवान, किसान सभी खुशहाल हैं। प्रबंधक तकनीकी परियोजना कार्यान्वयन इकाई आजमगढ़ वाईपी सिंह ने बताया कि पुलिया का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर सेकराया जाएगा।