फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA Surendra Singh targeted Akhilesh Yadav

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले-पत्रकारों से मारपीट सपाइयों का चरित्र 

Sat, 13 Mar 2021 11:16 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 13 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh targeted Akhilesh Yadav
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के बलिया जिले के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुरादाबाद में सपा मुखिया अखिलेश यादव के सामने पत्रकारों को पीटने, उनके कैमरे तोड़ने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। विधायक ने कहा कि सपाइयों का चरित्र ऐसा ही है जो दिखने लगता है। विधायक ने कहा कि सपा के लिए यह नई बात नहीं है। यह तो उनका संस्कार है जो पत्रकारों पर डंडा चला रहे हैं, लेकिन योगी जी के शासन में यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


शनिवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की और कहा कि वह जमाना गया कि देश विरोधी मानसिकता के लोगों को तरजीह देने वालों को भी नेता बना दिया जाता था। अब भारत और भारतीयता की जय बोलने वाले ही नेता बनेंगे।
विज्ञापन


यह पीएम मोदी ने प्रमाणित कर दिया है। जैसे समर्थ गुरु रामदास ने धर्म की रक्षा के लिए शिवाजी को तैयार किया। उसी तरह से गोरखपुर पीठाधीश्वर ने उत्तर प्रदेश में शिवाजी की तरह हिंदुत्व की रक्षा के लिए योगी आदित्यनाथ को तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed