{"_id":"5e0f6a318ebc3e87b84de8a4","slug":"bjp-mla-surendra-singh-supported-meerut-ssp-on-the-statement-going-to-pakistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान जाने वाले बयान पर मेरठ के एसएसपी का भाजपा विधायक ने किया समर्थन, बताया काबिले तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान जाने वाले बयान पर मेरठ के एसएसपी का भाजपा विधायक ने किया समर्थन, बताया काबिले तारीफ
Fri, 03 Jan 2020 09:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Jan 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर से चर्चा में हैं, इस बार उनका मेरठ के एसएसपी पर बयान आया है।
विज्ञापन
बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि देश प्रेम की भाषा बोलना कोई अपराध नहीं है। मेरठ के एसएसपी ने जो बयान दिया है, वह काबिले तारीफ है। देश विरोधी नारा लगाने वालों को पाकिस्तान जाने की सलाह देकर एसएसपी ने कोई गलती नहीं की है। पुलिस अधिकारी ने देशभक्ति का परिचय दिया है।
विज्ञापन
बैरिया विधायक ने कहा कि देश प्रेमी एसएसपी से मैं बहुत जल्द मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करूंगा। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने स्पष्ट किया कि जब भी पाकिस्तान की गलत नीतियों व कार्यों का विरोध होता है, कांग्रेसियों के पेट में दर्द शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएसपी के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले को पाकिस्तान जाने की सलाह देना गलत नहीं है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। पाकिस्तान समर्थित व्यक्ति को भारत में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें पाकिस्तान चले जाना चाहिए।