{"_id":"5dc94d078ebc3e5b4457a1e8","slug":"bjp-mla-surendra-singh-said-shivsena-will-become-shivsena-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, कहा- शिवसेना बन जाएगी 'शवसेना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, कहा- शिवसेना बन जाएगी 'शवसेना'
Mon, 11 Nov 2019 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Nov 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने शिवसेना को शवसेना तक बन जाने की बात कह दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि शिवसेना अब स्वर्गीय बाल ठाकरे वाली शिवसेना नहीं रह गई है। अब जो भी इस पार्टी को चला रहे हैं, उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा और भविष्य में शिवसेना शवसेना बन जाएगी।
विज्ञापन
बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के संभावित गठजोड़ को अवसरवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणित हो गया है कि शिवसेना अब बाल ठाकरे वाली शिवसेना नहीं रही।
विज्ञापन
शिवसेना पर गठबंधन धर्म के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया है। इसका परिणाम उसे भविष्य में भुगतना पड़ेगा। शिवसेना के पतन की शुरुआत हो गई है और अब यह शिवसेना से शवसेना हो जाएगी। जनता इस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।