फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA called dog to UP cabinet minister omprakash rajbhar

यूपीः भाजपा विधायक ने योगी सरकार के मंत्री की कुत्ते से की तुलना

Mon, 18 Jun 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 18 Jun 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA called dog to UP cabinet minister omprakash rajbhar
भाजपा विधायक सुंरेंद्र सिंह और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
सूबे की योगी सरकार के एक कैबिनेट मंत्री और एक भाजपा विधायक की जुबानी जंग जारी है। बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के लिए कहा कि, वह राजनैतिक लाभ के लिए कहीं भी जा सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं ओमप्रकाश राजभर ने एक दिन पहले बनारस में शिवपाल यादव से मुलाकत की थी, उस दौरान उन्होंने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह पर तंज कस्ते हुए कहा था कि हाथी चलते हैं तो कुत्ते भौंकते हैं।
विज्ञापन


इसी बयान पर पलटवार करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ओमप्रकाश राजभर का स्वभाव बोल रहा है। हकीकत में लोभ के लिए कहीं भी जाने का स्वभाव कुत्ते का होता है, ऐसे में राजनैतिक और आर्थिक लाभ के लिए कहीं भी जाना कुत्ते की पहचान है। उन्होंने कहा कि शिवपाल और मायावती जहां भी रोटी दिखाएंगे वो वहां दौड़ेंगे। भाजपा ने जो सम्मान उन्हें दिया है उसे वह पचा नहीं पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा विधायक ने आजम खान पर आतंकवादियों से सम्बन्ध रखने का आरोप लगाया। आजम खान द्वारा मोदी के फिटनेस वीडियो पर दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि आजम खान का नाम हाजम खान रख देना चाहिए क्योंकि उनका शरीर भारत में है पर मानसिकता पाकिस्तानी है।

मुझे पूरा विश्वास है की अगर जांच की जाए तो आजम खान का सीधा संबध आतंकवादियों से है। इनके खून में पाकिस्तानी और आतंकवादियों के संस्कार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed