{"_id":"6574338a26c7519699011dc5","slug":"bjp-members-sitting-on-strike-against-congress-at-the-district-headquarters-said-this-party-is-a-den-of-co-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई, बोले- 'भ्रष्टाचार का अड्डा है यह पार्टी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई, बोले- 'भ्रष्टाचार का अड्डा है यह पार्टी'
Sat, 09 Dec 2023 02:59 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:59 PM IST
सार
भाजपा नेता कमलेश झा ने बताया कि हम लोग झारखंड में कांग्रेस सांसद के घर और अलग-अलग ठिकानों से बरामद हुए काले धन के विरोध में प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और काले धन का अड्डा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपाई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में शनिवार की दोपहर जिला मुख्यालय पर भाजपा के स्थानीय नेताओं और पार्षदों के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ धरना देकर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता कमलेश झा ने बताया कि हम लोग झारखंड में कांग्रेस सांसद के घर और अलग-अलग ठिकानों से बरामद हुए काले धन के विरोध में प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए हैं। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और काले धन का अड्डा है। कांग्रेस के नेताओं के मुंह से भ्रष्टाचार की बातें अच्छी नहीं लगती हैं। कांग्रेस के नेता कब तक देश की जनता को गुमराह करते रहेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही सभी ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पार्षद रोहित मिश्र, मदन मोहन दुबे, संदीप रघुवंशी, बलराम कन्नौजिया व कुसुम पटेल और आत्मा विश्वेशर, हिलमिल राय, अलगू सिंह, कमलेश झा, जेपी सिंह, राजेंद्र प्रसाद मौर्या, रत्न मौर्या, अजीत सिंह, विवेक सिंह सोनू के अलावा भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन