फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp may change candidate in varanasi three constituency

टिकट संग्रामः वाराणसी के तीन सीटों पर बदलाव कर सकती है भाजपा

Thu, 09 Feb 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 09 Feb 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
bjp may change candidate in varanasi three constituency
वाराणसी - फोटो : SELF
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में टिकट बंटवारे के बाद पनपे असंतोष को थामने की कवायद शुरू हो गई है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो संसदीय क्षेत्र की सीटों को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान की बैठक हुई है।
विज्ञापन

इसमें पाया गया कि कुछ सीटों पर बदलाव की गुंजाइश है। चर्चा है कि जातिगत समीकरणों के मद्देनजर पार्टी तीन सीटों पर पुनर्विचार कर सकती है। 11 फरवरी को इसका खुलासा हो जाएगा। इसके चलते कैंट और दक्षिणी के अलावा रोहनिया सीट के एक खेमे में खुशी है।
विज्ञापन


तीनों सीटों पर ब्राह्मण, ठाकुर और कुर्मी लड़ाने की चर्चा है। दरअसल, इन्हीं तीन सीटों पर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों का विरोध अब तक हो रहा है। 
असंतुष्टों को शांत कराने में जुटे पूर्वांचल के दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा अन्य सूत्रों से हाईकमान तक जो रिपोर्ट पहुंची है, इसके आधार पर ही टिकट बदले जाने की सुगबुगाहट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एक बार फिर बनारस पहुंच गए हैं। पांच सितारा होटल में उन्होंने पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं से बातचीत भी की। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी बृहस्पतिवार को आए।


 इस बीच अटकलें यह भी हैं कि भाजपा सेवापुरी और पिंडरा सीट से चौंकाने वाले नाम सामने ला सकती है। दोनों सीट पर भाजपा ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed