{"_id":"589c9bb94f1c1b865237b283","slug":"bjp-may-change-candidate-in-varanasi-three-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट संग्रामः वाराणसी के तीन सीटों पर बदलाव कर सकती है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट संग्रामः वाराणसी के तीन सीटों पर बदलाव कर सकती है भाजपा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में टिकट बंटवारे के बाद पनपे असंतोष को थामने की कवायद शुरू हो गई है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो संसदीय क्षेत्र की सीटों को लेकर दिल्ली में पार्टी हाईकमान की बैठक हुई है।
इसमें पाया गया कि कुछ सीटों पर बदलाव की गुंजाइश है। चर्चा है कि जातिगत समीकरणों के मद्देनजर पार्टी तीन सीटों पर पुनर्विचार कर सकती है। 11 फरवरी को इसका खुलासा हो जाएगा। इसके चलते कैंट और दक्षिणी के अलावा रोहनिया सीट के एक खेमे में खुशी है।
तीनों सीटों पर ब्राह्मण, ठाकुर और कुर्मी लड़ाने की चर्चा है। दरअसल, इन्हीं तीन सीटों पर भाजपा के घोषित प्रत्याशियों का विरोध अब तक हो रहा है।
असंतुष्टों को शांत कराने में जुटे पूर्वांचल के दो केंद्रीय मंत्रियों के अलावा अन्य सूत्रों से हाईकमान तक जो रिपोर्ट पहुंची है, इसके आधार पर ही टिकट बदले जाने की सुगबुगाहट है।
विज्ञापन
इस बीच रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा एक बार फिर बनारस पहुंच गए हैं। पांच सितारा होटल में उन्होंने पार्टी के कुछ चुनिंदा नेताओं से बातचीत भी की। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी बृहस्पतिवार को आए।
इस बीच अटकलें यह भी हैं कि भाजपा सेवापुरी और पिंडरा सीट से चौंकाने वाले नाम सामने ला सकती है। दोनों सीट पर भाजपा ने अब तक पत्ते नहीं खोले हैं।