फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leaders exposed irregularities in road construction in front of PWD minister jitin prasad called for report in review meeting

वाराणसी: पीडब्ल्यूडी मंत्री के सामने भाजपा नेताओं ने खोली सड़क निर्माण में गड़बड़ियों की पोल, समीक्षा बैठक में रिपोर्ट की तलब

Thu, 05 May 2022 12:28 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 05 May 2022 12:28 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को वाराणसी पहुंचे। भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनके सामने सड़क निर्माण में गड़बड़ियों की शिकायत की। 

विज्ञापन
BJP leaders exposed irregularities in road construction in front of PWD minister jitin prasad called for report in review meeting
वाराणसी में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने बुधवार को वाराणसी में भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान नेताओं ने सड़क निर्माण कार्यों में गड़बड़ियों की पोल खोली। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम एवं अन्य नेताओं ने बताया कि सीसी रोड़ के अगल-बगल बटरियों नहीं बनाईं जा रही है। जिसके वजह से सड़क किनारे गड्ढे बन गए हैं।

विज्ञापन


इस पर मंत्री ने अभियंताओं को सड़क निर्माण में मामनको पालन करने के लिए कहा। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। नवनिर्मित पंचक्रोशी मार्ग पर भी सड़क के दोनों तरफ पटरियां न बनाने, क्षतिग्रस्त सड़क और अतिक्रमण की जानकारी पर मंत्री ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट तलब की।
विज्ञापन

 

अभियंताओं को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत

मंत्री ने विभागीय अभियंताओं को सड़कों के निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप उच्च गुणवत्ता बरकरार रखने को कहा।  सड़कों पर हुए अतिक्रमण को जिला प्रशासन के संज्ञान में लाकर उसे हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य में धन की कमी कतई आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अभियंताओं को कार्यप्रणाली में सुधार लाए जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य के दौरान विभागीय अभियंता प्रमुख रूप से जेई, एई मौके पर अवश्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ाव-रामनगर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मोहनसराय-वाराणसी मार्ग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और कार्य में तेजी लाने को कहा। आशापुर चौराहे से संदहा मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क की प्रगति मात्र पांच फीसदी होने पर नाराजगी जताई।

पड़ाव से रामनगर मार्ग पर रेलवे का अंडरपास होने से चौड़ीकरण में दिक्कत आने पर मंत्री ने अभियंताओं को मौके का सर्वे कर संभावना तलाशने को कहा। संत रविदास मंदिर से सामने घाट मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने को कहा। भोजूबीर से बड़ा लालपुर मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क पर नाराजगी जताई।

कहा कि बड़ा लालपुर के टीएफसी में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए इसकी तत्काल मरम्मत कराएं। इसकी पूरी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बाबत जानकारी ली। शिवपुर से भोजूबीर बाईपास मार्ग पर जलजमाव की समस्या दूर कराने को कहा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक सुनील पटेल आदि शामिल रहे।

शहर की समस्याओं से कार्यकर्ताओं ने कराया रूबरू

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में बैठक कर वाराणसी के विकास योजनाओं के संदर्भ में सुझाव व कार्यों की प्रगति विषय पर सुझाव मांगा। अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने मंत्री को बताया कि जहां भी सीसी रोड बनी है, वहां पर अगल-बगल पटरिया नहीं बनाई जा रही हैं। अगल-बगल गड्ढे बन गए हैं।

उन्होंने शहरी क्षेत्र में सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों पर सड़क के किनारे पटरिया बनाने को कहा। सुझाव के क्रम में विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने चौड़ीकरण की जद में आई सड़कों को लेकर शीघ्र धनराशि अवमुक्त कर मरमम्त का सुझाव दिया।

बैठक में महामंत्री नवीन कपूर ने भोजूबीर से चांदमारी टीएफसी की टूटी सड़कों का कायाकल्प की बात कहीं। पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने ढाब क्षेत्र की समस्याओं को बताते हुए सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। वहीं श्रीनिकेतन मिश्रा ने बताया कि नियार रोड से चोलापुर ब्लॉक मुख्यालय की सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। दो किमी की इस सड़क का चौड़ीकरण करना आवश्यक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed