{"_id":"5d051e818ebc3e78f3622448","slug":"bjp-leader-suv-car-crushed-two-students-in-banaras-hindu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में भाजपा नेता की एसयूवी कार ने छात्रों को कुचला, फूटा गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में भाजपा नेता की एसयूवी कार ने छात्रों को कुचला, फूटा गुस्सा
Sat, 15 Jun 2019 10:12 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:12 PM IST
सार
- नाराज छात्रों ने गाड़ी में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
- बाइक सवार छात्र के दोनों और छात्रा के एक हाथ में फ्रैक्चर, ट्रामा सेंटर में भर्ती
विज्ञापन
बीएचयू में एसयूवी कार से दो छात्रों को कुचले जाने के बाद की तस्वीरें
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू परिसर में तेज रफ्तार एसयूवी ने शनिवार दोपहर बाइक सवार दृश्य कला संकाय के छात्र और छात्रा को कुचल दिया। दोनों गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट के सामने ही घटना से नाराज छात्रों ने तोड़फोड़ कर एसयूवी में आग लगा दी। करीब आधा घंटा बाद पहुंचे दमकल दस्ते ने आग बुझाई।
विज्ञापन
दोपहर करीब एक बजे जिस एसयूवी से दुर्घटना हुई वह सीर गेट की ओर जा रही थी। विधि संकाय तिराहे पर दृश्य कला संकाय की ओर से एंफीथिएटर मैदान की ओर जा रहे पल्सर सवार दृश्य कला संकाय के छात्र राकेश कुमार और छात्रा अंजूलता को कार ने टक्कर मार दी। गति ज्यादा होने के कारण एसयूवी में फंसी पल्सर करीब 50 मीटर घिसटती चली गई।
विज्ञापन
एसयूवी पर आगे भाजपा का झंडा लगा था और पीछे हरे व लाल रंग में रणवीर सिंह लिखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद एसयूवी में सवार लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर सीर गेट की ओर भाग निकले। छात्रों ने पुलिस अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। उधर, ट्रामा सेंटर में भर्ती राकेश के दोनों हाथों में फ्रैक्चर है और मुंह पर चोट लगी है, जबकि अंजूलता के हाथ में फ्रैक्चर है। सूचना पाकर चीफ प्रॉक्टर प्रो. ओपी राय और एसपी सिटी दिनेश सिंह ट्रामा सेंटर पहुंचे और छात्र-छात्रा से मुलाकात की।
विज्ञापन