फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader shahnawaz hussain target rahul gandhi for his RSS comment

शाहनवाज हुसैन बोले- राहुल गांधी ने खा रखी है मर्यादा तोड़ने की कसम

Thu, 12 Oct 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Thu, 12 Oct 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
BJP leader  shahnawaz hussain target rahul gandhi for his RSS comment
शाहनवाज हुसैन - फोटो : FILE PHOTO
कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आरएसएस और महिलाओं से संबंधित एक बयान के बाद भाजपा नेताओं का हमला लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि राहुल गांधी ने  मर्यादा तोड़ने की कसम खा रखी है। वह किस हद तक जाएंगे, कोई सीमा रखेंगे भी या सब तोड़ देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि  राहुल को भाजपा व संघ को समझने में समय लगेगा। उन्हें इसके लिए उन्हें शोध करना पड़ेगा। भाजपा में महिलाओं का सबसे अधिक सम्मान है। सबसे अधिक महिला विधायक भाजपा की ही हैं।
विज्ञापन


वे मंगलवार की रात बलिया के हैबतपुर स्थित अभिषेक ब्रह्मचारी की माता के श्राद्ध में शामिल होने आए थे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस पर तीखे हमले करते हुए कहा कि राहुल गांधी को भाजपा की महिला नेताओं से सबसे अधिक डर लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के सामने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम आ जाए तो वे डर जाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांग्रेस को भंग करने के सपना को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं । उन्होंने 2019 में मोदी सरकार फिर बनने का दावा किया तथा कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि उसके नेताओं को छुट्टी मनाने व विदेश घूमने से ही फुर्सत नहीं है ।


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का बचाव करते हुए कहा कि कांग्रेस ने बेतुके व मिथ्या आरोप अमित शाह पर लगाए हैं। इनका जवाब जनता कांग्रेस को देगी। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि राहुल गांधी व कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उनके आरोप लगाने से कोई दागदार नही हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed