फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   BJP leader murder in Varanasi after dispute for drinking wine

UP News: वाराणसी में BJP नेता की बेरहमी से हत्या, शराब पीने से टोकने पर मनबढ़ों ने ली जान, बेटा घायल

Wed, 12 Oct 2022 11:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Oct 2022 11:38 PM IST
सार

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी में बुधवार रात मनबढ़ों ने शराब पीने से टोकने पर बुजुर्ग भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाव में आए बेटे राजन सिंह को लाठी और रॉड से वार कर अधमरा कर दिया। 

विज्ञापन
BJP leader murder in Varanasi after dispute for drinking wine
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र स्थित जयप्रकाश नगर कॉलोनी में बुधवार रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की लाठी और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पिता को बचाने आए बेटे राजन सिंह को लाठी और रॉड से वार कर अधमरा कर दिया। शराब पीने से टोकने पर मनबढ़ युवकों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। 40 से 50 की संख्या में आए हमलावरों ने घर पर पथराव भी किया। सिगरा पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। राजन को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। घटना से जिला पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बीएचयू में तीन थानों की फोर्स मौजूद है।

विज्ञापन


सिगरा थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर कॉलोनी में पशुपति नाथ सिंह (71) का मकान है। बगल में ही देसी और अंग्रेजी शराब का ठेका है। रात 8 बजे ठेके पर कुछ युवक शराब पीकर आपस में गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता के घर के दरवाजे पर आ गए। इस पर पशुपति नाथ और उनके बेटे राजन सिंह (45) ने मना किया। इसी बीच नशे में धुत दो युवकों से विवाद हो गया।

विज्ञापन

40 से 50 की संख्या में आए युवकों ने बोला हमला

मोहल्ले के कुछ लोग एकत्रित हुए और युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद युवक गाली-गलौज करते हुए भाग निकले। कुछ ही देर में छह बाइक से 15-16 की संख्या में युवक आए लेकिन मोहल्ले में लोगों की संख्या अधिक होने के कारण चले गए। रात साढ़े आठ बजे के बाद 40 से 50 की संख्या में हॉकी, डंडे और रॉड से लैस होकर आए और पिता-पुत्र पर टूट पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP leader murder in Varanasi after dispute for drinking wine
भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

पत्थरबाजी और हॉकी-डंडे से बेरहमी से पशुपति नाथ की पिटाई की। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पशुपति नाथ ने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। वहीं, बेटा राजन सिंह भी अधमरा हो गया। इसके बाद हमलावर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

BJP leader murder in Varanasi after dispute for drinking wine
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलते ही भाजपा कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, राजेश त्रिवेदी सहित सौ की संख्या में लोग बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश भी घटनास्थल और बीएचयू पहुंच जानकारी ली। पुलिस आयुक्त के अनुसार एक हमलावर को हिरासत में लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की पांच टीमें दबिश दे रही है।

हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन

पशुपतिनाथ सिंह 2012 में पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने कहा कि शराब पीकर मारपीट से मना करने पर अवांछनीय तत्वों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी। सिगरा थाने में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 

पुलिस की लापरवाही पड़ी जान पर भारी

BJP leader murder in Varanasi after dispute for drinking wine
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में कैंट विधायक और पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

जपप्रकाश नगर कॉलोनी में मनबढ़ युवकों का आतंक पहले से ही है। देसी शराब और बियर ठेका होने के चलते आए दिन युवकों में मारपीट की घटनाएं होती थी। इसकी शिकायत सिगरा थाने और नगर निगम चौकी पुलिस पर कई बार लोगों ने की। लेकिन पुलिस शिकायत को हल्के में लेती रही।

कुछ दिन पहले भी इसी कॉलोनी के तिराहे पर युवकों के गुटों में मारपीट हुई थी। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में पहुंचे लोगों के मन में सिगरा पुलिस के प्रति काफी उबाल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि घटनास्थल पर सिगरा इंस्पेक्टर 45 मिनट के बाद पहुंचे। वहीं, नगर निगम पुलिस चौकी भी समय से नहीं पहुंची। इसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed