फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP is expected to get 28 to 30 seats in Purvanchal

पूर्वांचल में भाजपा को इतनी सीटें मिलने की उम्मीद

Fri, 10 Mar 2017 10:48 AM IST
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 10 Mar 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
BJP is expected to get 28 to 30 seats in Purvanchal
भाजपा का लोगो
सातवें चरण में जिन 40 सीटों पर चुनाव हुआ है, भाजपा इनमें से 28-30 सीटें मिलने की उम्मीद कर रही है। भाजपा के रणनीतिकारों की मानें तो काशी क्षेत्र में मोदी की लहर चली है। कुछ स्थानों पर सवर्ण वोट बंटने की वजह से हार-जीत काफी मामूली अंतर से होगी।
विज्ञापन



पार्टी शहर की सीटों पर कमजोर हुई है जबकि देहात की सीटों पर काफी मजबूत हुई है। पहले के चुनावों में ये माना जाता था कि भाजपा शहरी पार्टी है। इस बार शहर की पार्टी देहात में मजबूती से लड़ी है। भाजपा का जिन पार्टियों से गठबंधन हुआ है, वहां की भी सीटें भी उसे मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


वाराणसी में दक्षिणी, पिंडरा, सोनभद्र में दुद्धी, चंदौली में सकलडीहा, गाजीपुर में मुहम्मदाबाद, जमानिया और जौनपुर में मल्हनी व बदलापुर सीट पर भाजपा की दूसरे दलों से नेक टु नेक लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुछ सीटों पर सपा-कांग्रेस गठबंधन आगे है तो कुछ सीटों पर बसपा आगे है। वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से पार्टी खुद का फायदा देख रही है। जिन विधानसभाओं में 60 से अधिक प्रतिशत मतदान हुआ है, वहां बढ़ा हुआ मतदान युवाओं और महिलाओं का है और इसका लाभ उन्हें ही होगा।


 भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि   तीन दिन तक काशी में रोड शो और जनसभाओं का असर पूर्वांचल की सभी सीटों और बूथों पर है। हम 95 प्रतिशत सीटें जीत रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed