फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP has no vision country economy is being ruined said Abu Azmi

भाजपा के पास कोई विजन नहीं, बर्बाद हो रही देश की अर्थव्यवस्था- अबू आजमी

Wed, 02 Dec 2020 04:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 02 Dec 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
BJP has no vision country economy is being ruined said Abu Azmi
महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबु आजमी। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के मंजीरपट्टी स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र के अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों के पास कोई विजन नहीं है, देश की इकोनॉमी (अर्थव्यवस्था) की हालत बिल्कुल बर्बाद होती जा रही है। यह देश किसानों का है और वह आत्महत्या कर रहा है।

विज्ञापन

किसानों का इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है। किसानों के फायदे के लिए नहीं बल्कि उनके खिलाफ कानून बन रहा है। अबू आजमी ने कहा कि सरकार इस देश को गिरवी रख देगी।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि 75 फीसदी लोग यहां खेती करते हैं, लेकिन उसके बाद भी किसानों के खिलाफ जो भी कानून बनाया जा रहा है। किसानों के फायदे के लिए नहीं बल्कि किसानों के खिलाफ बन रहा है। 15 फीसदी मुसलमानों से 85 फीसदी गैर मुस्लिमों को डराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुसलमानों के पास क्या है। मुसलमान खुद कहीं पंचर बनाते हैं, कहीं होटल में काम करते हैं, कहीं खोंचा चलाते हैं, कहीं सब्जी बेचते हैं, तो कहीं ड्राइविंग करते हैं। यही तो काम मुसलमान के पास है। इसके बाद भी ऐसा लगता है कि मुसलमानों से 85 प्रतिशत लोगों को बहुत बड़ा खतरा है।

अबु आजमी ने कहा कि आज लव जिहाद की बात चल रही है। इस मुल्क में आज से नहीं जमाने से हिंदुओं ने मुसलमानों से, मुसलमानों ने हिंदुओं से शादी की है। 18 वर्ष उम्र बालिग होने के बाद कोई भी कहीं भी शादी कर सकता है। अगर उसके बाद कोई आदमी अपना नाम बदलकर बेईमानी से किसी से शादी करता है, तो आईपीसी में कानून है कि उस पर केस हो सकता है। लोगों को बेवकूफ बनाकर के लव जिहाद का नाम दिया जा रहा है।

लव जिहाद के नाम पर केरल में केस चल चुका है। जिसमें केरल हाईकोर्ट ने यह कह दिया है कि इस मुल्क में कोई भी ऐसी तंजीम नहीं है। लव जिहाद के नाम पर किसी को फंसाना हो तो, जहां-जहां बीजेपी की सरकारें हैं वहां लोग जेल भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले मुख्तार अब्बास नकवी, शाहनवाज हुसैन को जेल भेज दो। उन लोगों ने हिंदू लड़कियों से शादी की है और उनको मंत्री बनाकर रखा गया है। अब हैदराबाद में निजामी कल्चर को खत्म किया जा रहा है। वही, निजाम जिन्होंने पांच टन सोना दान दिया था। जिन्होंने वहां पर कितने अस्पताल बनाए। उन्होंने 50 हज़ार मंदिरों को दान दिया। इस तरह कितना काम किया।

आज यूपी की हालत तो यह हो गई है कि अगर सरकार के खिलाफ कोई बयान दे दे। तो इसे देश के खिलाफ समझते हैं और उसको देशद्रोह में बंद कर दे रहे हैं। 2022 में लोगों को पूरी तैयारी के साथ हिंदुओं को इकट्ठा करके बीजेपी को इस मुल्क से उखाड़ फेंकना चाहिए। इस देश में बीजेपी की सरकार खत्म होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed