फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP government failed on health, education, unemployment issues, pressing public voice

भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी के मुद्दों पर विफल, जनता की आवाज दबा रही

Thu, 23 Jan 2020 08:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 23 Jan 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
BJP government failed on health, education, unemployment issues, pressing public voice
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा सरकार जनता की आवाज दबा रही है। सीएए और एनआरसी के सवाल पर कहा कि यह कानून संविधान विरोधी है और इसके खिलाफ देश के नौजवान, अल्पसंख्यक, महिलाएं संघर्ष कर रही हैं।

विज्ञापन

 

यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार जनता की आवाज दबा रही है। महिलाओं, छात्रों और नौजवानों पर जुल्म किया जा रहा है। इन जनविरोधी कानूनों के खिलाफ पूरा देश खड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर विफल साबित हो चुकी है।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था, कानून व्यवस्था, महंगाई, किसान समस्याओं के मुद्दों पर यह फेल हो चुकी है। कांग्रेस इन मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रियंका गांधी से भाजपा की सरकार डरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed