फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP government failed in the matter of women's safety

महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भाजपा सरकार फेल

Wed, 28 Jul 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP government failed in the matter of women's safety
सुभासपा महिला मंच की ओर से मंगलवार को भोजूबीर राजमहल उपवन में जागरूकता अधिकार चेतना सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में भाजपा सरकार फेल साबित हुई है। 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने के की मांग के लिए 2014 से पहले भाजपा सड़क पर आंदोलन कर रही थी। सरकार बनने के सात साल बाद भी महिलाओं के आरक्षण का मामला संसद में लंबित है। उन्होंने कहा कि 2022 में सुभासपा की सरकार बनी तो 50 प्रतिशत आरक्षण सभी राजनीतिक और गैर राजनीतिक संस्थाओं में लागू किया जाएगा। महिलाओं को स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई फ्री देने के लिए कानून पास कराया जाएगा। बीते पंचायत चुनाव में महिलाओं का चीरहरण इस सरकार में हुआ है। राष्ट्रीय महासचिव मनीषा सिंह ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को शिक्षित करना है। इस मौके पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों में बबिता सोनकर, और वंदना भारती का स्वागत किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना सिंह, सोना राजभर, हंसा राजभर, कैलाश नाथ सोनकर, शशि प्रताप सिंह, अनुराधा पटेल, मंजू साहनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed