फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

1072 लोगों की आंखों की जांच में 212 को मोतियाबिंद

Wed, 16 Sep 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
bjp
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में 14 से 20 सितंबर तक आयोजित सेवा सप्ताह के दूसरे दिन नेत्र परीक्षण और निशुल्क चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से निवेदिता शिक्षा सदन महमूरगंज में आयोजित शिविर में 1072 लोगों की जांच की गई। इसमें से 212 लोगों में मोतियाबिंद, जबकि 40 लोगों में अन्य बीमारियां मिलीं। 664 लोगों के चश्मे का नंबर लिया गया, जिन्हें चश्मा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन कर किया। डॉक्टर आरके ओझा, डॉक्टर सुनील साह, डॉक्टर अनिल तिवारी के साथ ही मंडलीय अस्पताल के चिकित्सकों ने लोगों की जांच की। सुनील ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के सभी कार्यक्रम संगठन के सिद्धांत अंत्योदय के विचारधारा से प्रेरित हैं। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूर्व में जांच करा चुके 210 लोगों को चश्मा प्रदान किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। संचालन अमित राय और धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक मिश्रा ने किया। राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महामंत्री अशोक चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, अशोक पटेल, जगदीश त्रिपाठी,डॉ. अनुपम गुप्ता, कुशाग्र श्रीवास्तव, राम मनोहर द्विवेदी, श्याम आसरे मौर्या, चंद्र नाथ मुखर्जी लकी वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed