फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP changes in announce of candiadtes in lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019 : टिकट देते समय भाजपा ने किए कई बदलाव, पूर्वांचल में बाहुबलियों से किया किनारा

Tue, 16 Apr 2019 03:13 PM IST
Sayali Maurya प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी
प्रदीप मिश्र,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Tue, 16 Apr 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
BJP changes in announce of candiadtes in lok sabha election 2019

पूर्वांचल में छठे चरण में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी चयन में कई समीकरण साध रखे हैं। जिसमें क्षेत्रीय-जातीय समीकरण, भोजपुरी कला-संस्कृति के प्रभाव के साथ-साथ सहयोगी दलों से गठबंधन की वचनबद्धता का ध्यान रखा है। वहीं सातवें चरण में आने वाली मऊ जिले की घोसी सीट गठबंधन और प्रदेश सरकार में शामिल सुभासपा को देने की गुंजाइश छोड़ रखी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दो केंद्रीय मंत्रियों मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को टिकट देने के बाद भी पार्टी ने गठबंधन के साथ वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल की 12 सीटों में से पांच पर उम्मीदवार बदल दिए हैं। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', बीपी सरोज और रमेश बिंद पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए बिल्कुल नए चेहरे हैं।
विज्ञापन


बलिया के मौजूदा सांसद भरत सिंह का टिकट काट दिया तो उन्हीं की बिरादरी के भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' को प्रत्याशी बना दिया। वीरेंद्र सिंह 'मस्त' पार्टी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और इस नाते उन्हें बलिया भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन धर्म निभाते हुए राबर्ट्सगंज सीट से अपने मौजूदा सांसद छोटेलाल खरवार का टिकट काटकर सहयोगी अपना दल (एस) को दे दी। इससे साफ हो गया कि नाराजगी का नतीजा यही होता है। 
 

फिल्म स्टारों पर भाजपा ने लगाया दांव

BJP changes in announce of candiadtes in lok sabha election 2019
रवि किशन और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' - फोटो : ani

आजमगढ़ से रमाकांत यादव को फिर मैदान में उतारने की बजाय उनकी ही जाति के भोजपुरी फिल्म स्टार 'निरहुआ' पर दांव लगाकर भाजपा ने अलग संदेश दिया है। सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव के खिलाफ उनके पिता मुलायम सिंह के गढ़ में भाजपा की चुनावी लड़ाई अलग मोड़ देने की कोशिश भी है।

जौनपुर के मूल निवासी भोजपुरी फिल्म जगत में स्टारडम शुरू करने वाले रवि किशन को गोरखपुर से उम्मीदवार बनाकर बता दिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहीं हेमामालिनी और जयाप्रदा के साथ-साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोक संस्कृतियों से जुडे़ कलाकारों से उसका गहरा रिश्ता है।

BJP changes in announce of candiadtes in lok sabha election 2019
रमेश चंद्र बिंद - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं, पाला बदलने वालों को तरजीह देते हुए पार्टी ने रमेश बिंद को भदोही से उम्मीदवार बना दिया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा से निष्कासित रमेश बिंद के मुकाबले पार्टी ने अलग छवि के निर्दलीय विधायक विजय मिश्र की दावेदारी को नजरअंदाज कर दिया।

बिंद की पत्नी समु्द्रा बिंद 2014 में मिर्जापुर संसदीय सीट से दूसरे स्थान पर रही थीं। दूसरी ओर जौनपुर सीट पर कांग्रेस द्वारा ब्राह्मण और सपा-बसपा गठबंधन के यादव उम्मीदवार के जवाब में भाजपा के पास केपी सिंह को दोहराने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। हालांकि पार्टी ने इस तरह से यहां से निषाद पार्टी की टिकट पर पूर्व सांसद धनंजय सिंह को चुनाव लड़ाने की योजना पर विराम लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed