मऊ: भाजपा प्रत्याशी मनोज राय निर्विरोध चुने गए जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र
26 जून को भाजपा प्रत्याशी के विपक्ष में कोई नामाकंन पत्र दाखिल न होने से मनोज राय का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय था। मनोज राय दो वर्ष पूर्व बसपा छोड़कर भाजपा में आए थे। इसके पहले कोपागंज से ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए थे। घोसी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज राय मऊ जिले के नए जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुने गए। 26 जून को भाजपा प्रत्याशी के विपक्ष में कोई नामाकंन पत्र दाखिल न होने से मनोज राय का निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनना तय था। ऐसे में मंगलवार को नाम वापसी और पर्चों की जांच के लिए तीन बजे तक का समय निर्धारित था। इस बीच मनोज राय का नामांकन पत्र वैध पाया गया जिसके बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मनोज राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें विजय का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी के रूप में मनोज राय ने तीन सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया था। जबकि समाजवादी प्रत्याशी के रूप में राम नगीना यादव ने दो सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था, लेकिन नामांकन के दिन 26 जून को वह नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर सके थे। इनके अलावा एक और निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र गोयल ने नामांकन पत्र खरीदा था, उन्होंने भी पर्चा दाखिल नहीं किया। इस प्रकार 26 जून को पर्चा दाखिल करने की अंतिम तिथि तक केवल भाजपा प्रत्याशी मनोज राय का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। उनके विरोध में कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। इसलिए उनका निर्विरोध निर्वाचन तय था।
मंगलवार को नाम वापसी का दिन नियत था, लेकिन भाजपा प्रत्याशी के विरोध में कोई नामांकन दाखिल ही नहीं हुआ तो नाम वापसी का कोई प्रश्न ही नहीं था। ऐसे में नाम वापसी और पर्चों की जांच के लिए दोपहर तीन बजे तक के निर्धारित समय में प्रशासन द्वारा जांच में मनोज राय का नामांकन पत्र वैध पाया। इसके बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने मनोज राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें विजय का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
राजनीतिक सक्रियता से चुने गए थे प्रत्याशी
भाजपा प्रत्याशी मनोज राय दो वर्ष पूर्व बसपा छोड़कर भाजपा में आए थे। इसके पहले कोपागंज से ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्वाचित हुए थे, बाद में इनके भाई सर्वेश राय भी इस इस पद पर चुने गए थे। मनोज राय इसके पूर्व घोसी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं लेकिन वह चुनाव हार गए थे। मनोज राय छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे। इसके पूर्व दो बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था।