{"_id":"60b7ea7f8ebc3e0bfb714472","slug":"bizarre-child-born-at-phc-dies-city-news-vns5927202179","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी पर जन्मा विचित्र बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी पर जन्मा विचित्र बच्चा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरईगांव। जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव पर एक ऐसे विचित्र बच्चे का जन्म हुआ। हालांकि जन्म के करीब 20 मिनट बाद बच्चे की मौत हो गई। उधर स्वास्थ्य केंद्र पर जन्मे इस बच्चे को देखने वालों की भीड़ लगी रही।
चिरईगांव के फूलपुर निवासी अनूप कुमार की पत्नी सुमन देवी को मंगलवार की रात में चिरईगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उसने एक बच्चे को जन्म दिया। ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स मानती देवी के अनुसार बच्चा कुछ अलग ही तरह का लग रहा था जबकि पैदा होने के 20 मिनट बाद ही उसकी मौत हो गई। नर्स ने बताया कि बच्चे को आठ आंख, मुंह और नाक थे। इस बारे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि बच्चे के जन्म होने के कुछ ही समय बाद वह मर गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक राय का कहना है कि क्रोमोसोम में गड़बड़ी की वजह से ही इस तरह के बच्चे पैदा होते हैं। गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकसित होने के दौरान ही क्रोमोसोम में गड़बड़ी हो जाती है। इसे क्रोमोसोम डिफेक्ट कहा जाता है। ऐसे मामले लाखो में एक देखने को मिलते हैं। इसमे बच्चा ज्यादा देर तक जिंदा नही रह सकता है।