{"_id":"6196a6ec47b84818aa657920","slug":"birth-and-death-certificates-can-be-made-by-applying-online-varanasi-news-vns623347218","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन आवेदन कर बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन आवेदन कर बनवा सकेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदौर की तर्ज पर वाराणसी नगर निगम में इस महीने के अंत तक जन्म-मृत्यु पंजीकरण के आवेदन अब ऑनलाइन लिए जाएंगे। नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने इस आशय का आदेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह को जारी कर दिया है। उधर, नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली है। हालांकि, सीआरएस पोर्टल पर सभी आवेदनों को कंप्यूटरीकृत कर ऑनलाइन ही जारी किया जा रहा है, लेकिन अब आवेदन की प्रक्रिया भी ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन होगी।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए सभी सरकारी से लेकर गैर-सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, प्रसूति गृह को जन्म मृत्यु की सूचना सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम ( सीआरएस ) पोर्टल पर रोज अपडेट करनी होगी। अब तक नगर निगम से करीब 200 अस्पताल ही इन सूचनाओं के लिए जुड़ पाए हैं। बाकी अस्पतालों को भी प्रभावी ढंग से जोड़ने के लिए सीएमओ कार्यालय से पत्राचार व संपर्क किया जाएगा। उनका कहना है कि ऐसा करने से पारदर्शिता के साथ ही पब्लिक को सुरक्षित प्लेटफार्म मिलेगा। लोग घर बैठे ही आवेदन करके उसका प्रिंट ले सकते हैं।
अलग पटल पर कोर्ट का काम रहेगा जारी
सिटी मजिस्ट्रेट के यहां आवेदन और कोर्ट के आदेश पर जिन प्रमाणपत्रों को बनाना होता या रद्द करना होता है उसके लिए एक अलग से पटल नगर निगम मुख्यालय में बनाया जाएगा। जहां इन मामलों को पहले ऑफलाइन किया जाएगा। उसके बाद ऑनलाइन फीडिंग की जाएगी। पब्लिक की सहूलियत का पूरा ख्याल रखा जाएगा ताकि कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि अब जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए माता-पिता के आधार के अलावा अस्पताल का रिकॉर्ड लिया जाएगा।