फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bilveshwar Mahadev's devotees did online darshan

बिल्वेश्वर महादेव का भक्तों ने किया ऑनलाइन दर्शन

Thu, 03 Jun 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Bilveshwar Mahadev's devotees did online darshan
श्री बिल्वेश्वर महादेव के नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर शृंगार उत्सव व रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। महामारी के कारण आईडीएच कॉलोनी स्थित बिल्वेश्वर महादेव मंदिर में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बुधवार को मंदिर के संस्थापक नागेंद्र कुमार वाजपेयी और काशी नरेश की पुत्री कृष्णप्रिया के सानिध्य में अनुष्ठान आरंभ हुए। पं. मनीष पांडेय के आचार्यत्व में रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। पूरे मंदिर परिसर को फूल-मालाओं से सजाया गया था। अनुष्ठान का प्रसारण भक्तों के लिए ऑनलाइन किया गया। इस दौरान मौजूद परिवार के लोगों ने अनुष्ठान को पूर्ण कराया। ऑनलाइन दर्शन करने वालों में आचार्य विनय कृष्ण अग्रवाल, रवि आहूजा, संजय अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनुज डिडवानिया, राम कुमार गुप्ता, श्याम रस्तोगी, लक्ष्मी नारायण, रवि प्रकाश झुनझुनवाला, प्रदीप मल्होत्रा, डॉ. आरके ओझा, प्रो. मारुतिनंदन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed