फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bill of six lakhs paid for nine days treatment

नौ दिन के इलाज का थमाया छह लाख का बिल

Thu, 13 May 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Bill of six lakhs paid for nine days treatment
निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज में मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही है। निजी अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए अभी भी मनमाना वसूली ले रहे हैं। आलम यह है कि महमूरगंज स्थित एक अस्पताल में भर्ती एक मरीज के इलाज का नौ दिन का छह लाख का बिल थमाया गया तो परिजन हैरान हो गए।
विज्ञापन

इलाज, जांच में मनमानी की शिकायत लगातार सामने आ रही है। जबकि स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की ओर से केवल कागजी कार्रवाई की जा रही है। ठोस कार्रवाई न होने की वजह से ही मनमानी पर अंकुश नही लग पा रहा है। शासन के आदेश के बाद भी मरीजों से अलग अलग मद में रुपये लिए जा रहे हैं। महमूरगंज स्थित एक कोविड अस्पताल में हाल ही में भर्ती 64 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज का 9 दिन का 6 लाख का बिल मिला। इसमें डॉक्टर के राउंड लेने, जांच, पीपीई किट आदि के दाम भी जोड़े गए थे। जबकि शासन के आदेश के तहत ली जाने वाली फीस में पीपीई किट, राउंड आदि का खर्च शामिल है।
विज्ञापन

मरीज के परिजन के मुताबिक 90000 का खर्च मिसलिनीयस में दर्शाया गया है। बताया कि बार-बार शासनादेश का भी हवाला दिया गया लेकिन कहीं भी कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ। इधर, भिखारीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भी इलाज करा रहे कोरोना एक संक्रमित मरीज के परिजन से इलाज, भोजन आदि का एडवांस 30 से 50 हजार जमा कराया जा रहा है। इसकी शिकायत भी पहुंच रही है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कोरोना जांच पर भी अंकुश नही
शासन के आदेश के अनुसार कोरोना जांच का भी रेट निर्धारित है लेकिन अब भी निजी अस्पतालों के लैब में उससे अधिक दाम लिए जा रहे हैं। आरटीपीसीआर के 700 से 900 की जगह कोई 1200 तो कोई 1500 ले रहा है। बार बार जिला प्रशासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद भी कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है।
---
लापरवाही की जांच अधूरी, कैसे होगी कार्रवाई
मैदागिन स्थित मेडविन हॉस्पिटल में पद्म विभूषण पंडित छन्नू लाल मिश्र की बेटी संगीता मिश्र की मौत के बाद इलाज में लापरवाही के आरोप की जांच भी अधूरी है। छन्नूलाल मिश्र की छोटी बेटी डॉ. नम्रता मिश्रा ने मेडविन हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पीएमओ ने भी इसका संज्ञान लिया। पिछले सप्ताह मंगलवार को ही जिलाधिकारी ने आनन-फानन में मामले की जांच करा कर 3 दिन में रिपोर्ट मांगी थी। मंडलीय अस्पताल में पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन भी हुआ लेकिन सप्ताह भर होने के बाद भी जांच रिपोर्ट अधूरी है। ऐसे में कब तक रिपोर्ट सौंपी जाएगी, क्या कार्रवाई होगी, यह चर्चा का विषय बना है।

कोट...
अस्पतालों की मनमानी पर रोक लगाने के उद्देश्य से ही इलाज का खर्च सार्वजनिक करने को कहा गया है। इसका उल्लंघन करने वालो के खिलाफ महामारी एक्ट में कार्रवाई भी होगी।-कौशल राज शर्मा,जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed