फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding student returning home from procession dies in road accident, fellow injured

बरात से घर लौट रहे बाइक सवार छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Sat, 20 Nov 2021 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student returning home from procession dies in road accident, fellow injured
कोईराजपुर रिंग रोड फेज-2 पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा साथी घायल हो गया। जबकि तीसरा साथी बाइक लेकर घटनास्थल से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लोहता स्थित बरात से इंटरमीडिएट छात्र सहित तीन युवक एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। पांडेयपुर का रहने वाला आकाश पटेल (19 वर्ष) अपने दो साथियों पंकज पटेल और राहुल पटेल के साथ बृहस्पतिवार शाम लोहता स्थित एक शादी समारोह में गया था। एक ही बाइक पर सवार तीनों दोस्त देर रात शादी से घर लौट रहे थे। कोईराजपुर स्थित रिंग रोड फेज-2 के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर ही आकाश लहूलुहान होकर अचेत हो गया। वहीं, राहुल भी दर्द से कराहने लगा। हादसे के बाद तीसरा दोस्त पंकज पटेल घटनास्थल से गायब हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाने की पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आकाश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। तीन भाइयों में सबसे छोटा आकाश की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed