{"_id":"66ec19eb36ccf926ce07fd19","slug":"bike-riders-looted-bag-on-mohansarai-bypass-case-registered-in-varanasi-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर फूट-फूटकर रोया शख्स: वाराणसी के मोहनसराय बाईपास पर बाइक सवारों ने लूटा बैग, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर फूट-फूटकर रोया शख्स: वाराणसी के मोहनसराय बाईपास पर बाइक सवारों ने लूटा बैग, मुकदमा दर्ज
Thu, 19 Sep 2024 06:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 19 Sep 2024 06:03 PM IST
सार
वाराणसी में बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो में बैठी महिला से बैग लूट लिया। पीड़ित के अनुसार बैग में 20 हजार नकद, चेन, मंगलसूत्र, 5 अंगूठी, पायल और मोबाइल था।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते हुए प्रेम शंकर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले में मोहनसराय बाईपास पर बाइक सवारों ने एक महिला से जेवरात से भरा बैग लूट लिया। महिला परिवार के साथ प्रयागराज से चंदौली अपने घर जा रही थी। मोहनसराय में बस से उतरकर जैसे ही ऑटो पर सवार हुई, दो बदमाश बाइक से पहुंचे और बैग छीनकर अखरी की ओर भाग निकले। बैग में 20 हजार नकद, चेन, मंगलसूत्र, 5 अंगूठी, पायल और मोबाइल था। रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बैग में पड़े मोबाइल पर फोन लगाया तो स्विच ऑफ बताने लगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
बस से उतरकर ऑटो में बैठते ही हुई लूट
आवास विकास परिषद से रिटायर्ड कर्मचारी प्रेम शंकर पांडेय परिवार के साथ प्रयागराज में मांगलिक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे। बुधवार को प्रयागराज से बस से वाराणसी पहुंचे। उनके साथ बेटी वंदना पांडेय, भतीजा विपिन और भाई की पत्नी मुन्नी देवी थी।
विज्ञापन
वे मोहनसराय में बस से उतर गए और सकलडीहा जाने के लिए ऑटो पर सवार हुए। वंदना ऑटो में साइड में बैठी थी और बैग गले में बैग लटका रखा था। इसी दौरान बदमाशों ने बैग छीन लिया। प्रेम शंकर सड़क पर फूट-फूटकर रोने लगे।
विज्ञापन