{"_id":"5e2d348a8ebc3e4aeb5a4dd3","slug":"bike-rider-dies-due-to-sudden-wolf-in-front-of-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में सियार बन बैठा बाइक सवार युवक का काल, बाइक अनियंत्रित होने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में सियार बन बैठा बाइक सवार युवक का काल, बाइक अनियंत्रित होने से मौत
Sun, 26 Jan 2020 12:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के खीरीकोठा गांव के पास शनिवार की रात में बाइक चालके के सामने अचानक सियार के आ जाने से बाइक टकरा कर पलट गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के समय बाइक सवार युवक अपने मित्र को फतेहपुर मंडाव छोड़कर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन
बलिया जनपद के ताड़ीबड़ा गांव का निवासी बाइक सवार चौंतीस वर्षीय विष्णुशंकर वर्मा उर्फ मुन्ना वर्मा पुत्र रामजी वर्मा शनिवार की रात 10 बजे अपने मित्र को फतहपुर मंडाव छोड़कर बाइक से अपने मधुबन के रास्ते घर लौट रहा था। जैसे ही वह खीरीकोठा गांव स्थित मस्जिद के पास पहुंचा, तभी सामने अचानक सियार आ गया। जिससे बाइक से युवक का नियंत्रण खो गया तथा बाइक एक नीम के पेड़ से जा टकराई। जिससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर उपस्थित लोग घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताते चलें कि युवक का दो वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था। एक वर्ष का उसका एक पुत्र है। युवक अपने क्षेत्रीय बाजार में मेडिकल स्टोर का संचालन कर घर-गृहस्थी का पालन-पोषण करता था। जैसे ही युवक का शव उसके मधुबन स्थित आवास पर पहुंचा परिजनों के करुण-क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन