Varanasi: स्कूल परिसर में बाइक मिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान, दो माह पहले की थी बेटे की शादी
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर बाइक मिस्त्री राजाराम यादव (55) ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर राजाराम यादव ने आत्मघाती कदम उठाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के मुनारी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के सामने पेड़ पर फंदा लगाकर बाइक मिस्त्री राजाराम यादव (55) ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने फंदे से लटके शव को देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह से तंग आकर राजाराम यादव ने आत्मघाती कदम उठाया। उसने दो माह पहले ही अपने एक बेटे की शादी की थी। मुनारी(बकैनी)गांव निवासी राजाराम यादव मुनारी बाजार में अंगद साव के कटरे में बाइक बनाने का काम करता था। बुधवार देर रात वह घर से निकला।
अपनी दुकान से 100 मीटर की दूरी पर कम्पोजिट विद्यालय के पास पाकड़ के पेड़ पर गमछे से फंदा बनाकर झूल गया। सुबह जब आसपास के लोगों ने राजाराम यादव को पेड़ पर लटका देखा तो उसके पुत्र योगेंद्र को सूचना दी। राजाराम के दो पुत्र और एक पुत्री है। एक पुत्र और पुत्री की शादी हो चुकी है। पुत्र की 12 मई को शादी हुई थी। पत्नी फुलदेई का रो-रोकर बुरा हाल है।
गंगा में उतराया मिला युवक का शव
लंका थाना क्षेत्र के नगवा चौकी अंतर्गत मदरवा इलाके में गंगा किनारे गुरुवार सुबह अज्ञात युवक का शव उतराया मिला। उम्र 40 साल से कम है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी शिनाख्त की कोशिश जारी है। चौकी प्रभारी नगवा जितेंद्र मौर्या ने बताया कि शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। कहीं से बहकर आया है। शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।