फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike collided with truck one died in babhani sonbhadra

यूपी: ससुराल जा रहे युवक के साथ हुआ हादसा, मौके पर मौत

Sun, 12 Jan 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jan 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with truck one died in babhani sonbhadra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के डूभा गांव में रेणुकूट-बभनी मार्ग पर शनिवार की रात एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सोमारू गोंड़(26) पुत्र रामखेलावन निवासी नवाटोला, थाना म्योरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

विज्ञापन


म्योरपुर के नवाटोला गांव का निवासी सोमारू गोंड़ शनिवार की रात अपने घर से अपने ससुराल जोबेदह गांव बाइक से जा रहा था। वह रेणुकूट-बभनी मार्ग पर डूभा गांव के पास पहुंचा था, इस दौरान एक ढाबे पर खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि सोमारू की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बाइक के ट्रक से टकराने की आवाज सुनकर ढाबा संचालक व वहां मौजूद लोगों ने जाकर देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल बभनी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर उप निरीक्षक संजय कुमार पाल मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया। उप निरीक्षक संजय कुमार पाल ने बताया कि मृतक के ससुर शंकर प्रसाद की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed