फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bijli

टकटकपुर में कार पर गिरा ट्रांसफार्मर

Thu, 23 Jan 2020 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
bijli
वाराणसी। शहर के टकटकपुर में डॉक्टर्स कालोनी के पीछे मंगलवार रात एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर कार पर गिर गया। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। ट्रांसफार्मर गिरने से रात 12.30 बजे से उस क्षेत्र के कई मुहल्लों की बिजली गुल हो गई। बुधवार रात सवा आठ बजे नए पोल और ट्रांसफार्मर लगाने पर बिजली बहाल हुई।
विज्ञापन

टकटकपुर में सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से एक कार मंगलवार रात करीब 12 बजे टकरा गई। अभी चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही ट्रांसफार्मर कार पर आ गिरा। संयोग रहा चालक कार में सुरक्षित बच गया। वहीं अगर घटना दिन में होती तो बड़ा हादसा हो जाता। रात की वजह से सड़क पर सन्नाटा था। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने बिजली काट दी। ट्रांसफार्मर का पूरा तेल सड़क पर फैल गया। उधर मंगलवार रात 12.30 बजे से ही बिजली कटने की वजह से पार्वतीनगर, गायत्री नगर, शिवनगर, गणेशनगर सहित आधा दर्जन इलाकों में अंधेरा छा गया। सबसे अधिक परेशानी पेयजल को लेकर हुई। बिजली न आने की वजह से घरों में पानी के लिए लगे मोटर भी नहीं चल सके। दोपहर बाद बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे और ट्रांसफार्मर बनाने में लग गए। रात सवा आठ बजे नया पोल लगवाया गया, तब जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता कार्यालय पर कर्मचारियों का प्रदर्शन
काशी विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की शाम भाजपा नेताओं द्वारा एसडीओ और कर्मचारियों की पिटाई के विरोध में अब तक गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में नाराजगी हैं। बुधवार को विरोध में कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियाें के काम न करने की वजह से डिस्कनेक्शन अभियान, मार्निंग रेड और आसान किस्त योजना का पंजीकरण नहीं हो सका। कर्मचारियों ने पुलिस पर जानबूझकर मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने 25 जनवरी तक डिस्कनेक्शन और मार्निंग रेड नहीं करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed