{"_id":"5d89292d8ebc3e93ac720bc1","slug":"bijli-varanasi-news-vns48549235","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने एक्सईएन को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने एक्सईएन को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। छित्तूपुर हरिजन बस्ती में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। उधर, टिकरी में भी जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने और क्षमता बढ़ाने की मांग के लिए गांव के लोग बरईपुर स्थित एक्सईएन के कार्यालय पहुंचे और उनका घेराव कर दिया। ट्रांसफार्मर बदलने पर चक्काजाम और घेराव समाप्त हुआ है।
टिकरी गांव के दलित बस्ती और छित्तूपुर हरिजन बस्ती में ट्रांसफार्मर ओवरलोडिंग के चलते आए दिन जल रहे हैं। गांव वालों ने कई बार अधिकारियों से कहा कि इसकी क्षमता बढ़ाई जाए, बावजूद इसके ऐसा नहीं किया गया। छित्तूपुर के अजय कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते समस्या आ रही है। विभाग की लापरवाही से आम जनता परेशान है। उधर, टिकरी के लोगों ने कहा कि दस दिन पहले ट्रांसफार्मर की खूंटी जल गई थी। इस कारण पूरा गांव अंधेरे में रहा। पेयजल आपूर्ति व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। इसकी शिकायत की गई, लेकिन न तो गांव में जेई पहुंचे और न ही कोई लाइनमैन पहुंचा। घेराव करने वालों में ग्राम प्रधान सुशील सिंह, छन्नू, राजेश, विजय, नगीना और वीरेंद्र गौतम आदि शामिल रहे।
इन इलाकों में आज होगी बिजली कटौती
ब्यूरो
वाराणसी। संत अतुलानंद से जेपी मेहता वरुणा पुल तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए मंगलवार को आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि सेंट्रल जेल और अंधरापुल फीडर की आपूर्ति सुबह 11 से 3 बजे तक बंद रहेगी।