{"_id":"5e0f66328ebc3e87a7628f96","slug":"bihar-singer-maithili-thakur-accused-of-copy-right-song-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर लगा गाना चोरी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर लगा गाना चोरी करने का आरोप
Fri, 03 Jan 2020 09:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 03 Jan 2020 09:35 PM IST
विज्ञापन
मैथिली ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुआ चैनल पर प्रसारित रियलिटी शो सुर संग्राम के सह विजेता आलोक पांडेय ने लोक गायिका मैथिली ठाकुर पर गाना चोरी करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को आलोक खोजवां कश्मीरीगंज स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित प्रेस वार्ता में मैथिली पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैथिली ने गाना चोरी कर उसे अपने चैनल पर रिलीज कर दिया।
विज्ञापन
आलोक ने कहा कि 14 जून 2012 को टी-सीरिज के यू-ट्यूब चैनल पर उन्होंने ‘तू राजा बाबू हौवा’ को अपलोड किया था, जिसे उनके पिता पंडित रामेश्वर पांडेय ने कंपोज किया था।
विज्ञापन
इस गीत को जनकवि बावला ने लिखा है। इन गाने को मैथिली ठाकुर ने उनसे बिना अनुमति लिए कॉपी कर अपने चैनल व सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया।