फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bihar police raid lawyers house at mirzapur

मिर्जापुर में वकील के घर बिहार पुलिस ने मारा छापा, दबोचे गए दलितों के साथ मारपीट के आरोपी

Tue, 16 Jan 2018 09:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 16 Jan 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
bihar police raid lawyers house at mirzapur
बिहार की रोहतास पुलिस ने अहरौरा पुलिस के साथ मारा छापा - फोटो : FILE PHOTO
बिहार के रोहतास में दलितों को बंधक बनाकर मारने-पीटने और फसल जलाकर नष्ट करने के तीन आरोपियों को बिहार पुलिस ने मंगलवार की सुबह मिर्जापुर जिला निवासी अधिवक्ता के घर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को रोहतास जिले की पुलिस साथ ले गई। छापेमारी के दौरान अधिवक्ता घर से फरार हो गया।  
विज्ञापन

पटिहटा गांव में मंगलवार की सुबह पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अधिवक्ता का घर घेर लिया और अंदर घुसकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रोहतास पुलिस ने बताया कि मई 2017 में चेनारी थाने के मलहर गांव निवासी राजवंश पांडेय के पुत्र चंदन पांडेय, लव पांडेय और कुश पांडेय ने गांव के दलितों की बंधक बना कर पिटाई कर उनकी फसल जला दी थी।
विज्ञापन


मामले में तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर मंगलवार की सुबह पटिहटा गांव से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी बदमाश हैं और कई अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed