फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bihar Deputy CM took dig at Rahul gandhi and Tejashwi yadav

UP: तेजस्वी-राहुल पर बरसे बिहार के डिप्टी CM, बोले- एक के पिता चारा खा गए, दूसरे के प्लेन में बर्थडे मनाते थे

Sat, 14 Sep 2024 06:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 06:03 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने विपक्षियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में भ्रष्टाचार की नींव रखने वाले इन्हीं पार्टियों के नेता हैं। कहा कि भाजपा ही भारत देश का विकास कर सकती है। हमारी ही पार्टी के कार्यकाल में गरीबों, पिछड़ों को सम्मानजनक जीवन मिला है।

विज्ञापन
Bihar Deputy CM took dig at Rahul gandhi and Tejashwi yadav
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे। उक्त बातें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने शनिवार को वाराणसी में व्यक्त किए। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में इनके नेताओं का अहम रोल है। इससे पहले विजय सिन्हा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
विज्ञापन


सर्किट हाऊस में आयेाजित मीडियावार्ता में डिप्टी सीएम ने कहा कि तेजस्वी यासदव को राजद के जंगलराज का युवराज और राहुल गांधी को भ्रष्टाचार का युवराज कहा। कहा कि दोनों का चरित्र एक समान है। एक के पिता चार्टर्ड प्लेन में जन्मदिन मनाते थे दूसरे के पिता चारा बेजकर ही खा गए।
विज्ञापन




विजय सिन्हा ने कहा कि भारत देश का विकास नरेंद्र मोदी और भाजपा के सान्निध्य में हो रहा है। देश का हर गरीब आज सम्मान के साथ जीवनयापन कर रहा है। उसे पक्के मकान मिल गए। इज्जत घर मिल गया। पानी-बिजली घर तक पहुंच गई। गरीबों का जीवन सरल और सहज हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जातीय जनगणना के सवाल पर कहा कि राज्यों को अपने अधिकारों के तहत इसे कराने का पूरा अधिकार है। इस काम में भाजपा ने भी सहयोग किया था लेकिन जातीय जनगणना के नाम पर राजनीति करने वालों ने इसे पूरा नहीं होने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed