फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   big road accident in Mau of uttar pradesh car overturned in pit

यूपी: मऊ में दर्दनाक हादसा, पानी भरी खाई में पलटी कार, चार बच्चों सहित पांच की मौत, झपकी आने से चालक ने खोया था नियंत्रण

Sun, 08 Aug 2021 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Aug 2021 10:39 AM IST
सार

मऊ जिले के दोहरीघाट थाने इलाके के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पानी भरी खाई में पलट गई। हादसे में कार में सवार चार मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
big road accident in Mau of uttar pradesh car overturned in pit
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दर्दनाक हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोहरीघाट थाने इलाके के सोनबरसा गांव के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर एक कार पानी से भरी खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ।
विज्ञापन


मृतक गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के हैं। हादसे की सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चालक, तीन मासूम और एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायलों की गंभीर हालात देखते  हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेश (43) अपनी पत्नी ममता (35), पुत्र मयंक (6), दिव्यांश (8), पुत्री  तानिया (13) और बहु दीपिका (30) पत्नी दिनेश और उसकी पुत्री माही (8) के साथ कार से शनिवार रात मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।  

big road accident in Mau of uttar pradesh car overturned in pit
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन से जानकारी लेते एडीएम के हरि सिंह - फोटो : अमर उजाला

दोहरीघाट थाना क्षेत्र से सात किमी दूर सोनबरसा के पास चालक महेश को झपकी आ गई। इस दौरान कार सड़क किनारे बने गड्ढे में फंसकर पानी भरी खाई में पलट गई। कार सवारों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह को दी। एसओ से सूचना मिलते ही एसपी सुशील कुमार घुले भी मौके पर पहुंचे। खाई के पानी में पलटी कार से लोगों को बाहर निकाला गया।  

सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट लाया गया जहां डॉक्टरों ने ममता, तानिया, दिव्यांश और मयंक तथा माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल महेश तथा उसकी बहु दीपिका को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया  गया। 

इधर, पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर एडीएम के हरि सिंह रविवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बारे में जानकारी ली। मृतक घटना के समय मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed