{"_id":"5a5ccee64f1c1b76268b47ec","slug":"big-relief-for-varanasi-villagers-mobile-van-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर, अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर, अब इलाज के लिए नहीं जाना होगा शहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल की मोबाइल वैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। गांव क्षेत्र में रहने वालों की सुविधा को देखते हुए डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने इस योजना का शुभारंभ किया है। अब ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए अस्पताल के भागदौड़ से राहत मिल सकती है।
अब उनके गांवों में अब राजा बलदेव दास बिड़ला अस्पताल की मोबाइल वैन घूमते नजर आएगी। इसके तहत जहां सामान्य बीमारियों के मरीजों का तत्काल इलाज होगा वहीं गंभीर बीमारियों का जरूरत पड़ने पर अस्पताल लाकर बेहतर इलाज कराया जाएगा।
सोमवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने सचल मोबाइल अस्पताल का शुभारंभ किया। मच्छोदरी स्थित बिड़ला अस्पताल में उदघाटन के बाद जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग की बात भी कही।

दस रुपये में ले सकेंगे सुविधाओं का लाभ
सचल मोबाइल अस्पताल का उद्धघाटन करते जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने अस्पताल प्रबंधन की मांग पर यहां जल्द ही जननी सुरक्षा योजना, हर दिन टीकाकरण किए जाने जैसी नई सुविधाओं के भी शुरू कराने की घोषणा की।
सचिव दीनानाथ झुनझुनवाला ने अस्पताल की सेवाओं के बारे में बताया कि यहां पंचकर्म, एलोपैथ, होम्योपैथ, आयुर्वेद, योगाभ्यास सहित कुल छह विधियों में उपचार की सुविधा है।
बताया कि महज दस रुपये पंजीकरण शुल्क पर लोग परामर्श, दवा आदि सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। बताया कि दूर दराज बैठे लोगों को डोर टू डोर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना ही इसका उद्देश्य है। एक दिन जिस गांव में वैन जाएगी अगले सप्ताह फिर वहां जाकर मानीटरिंग करेगी।