फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big news: PM narendra Modi visit varanasi next month to gave gift of many projects preparations start by administration

तैयारियां शुरूः अक्तूबर में बनारस आ सकते हैं पीएम मोदी, जनता को देंगे इन परियोजनाओं की सौगात

Tue, 14 Sep 2021 06:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Sep 2021 06:39 PM IST
सार

माना जा रहा है कि शारदीय नवरात्र या उसके बाद पीएम मोदी वाराणसी का दौरा करेंगे। पीएमओ ने अब तक पूरी हुई परियोजनाओं के साथ अक्तूबर तक पूरे होने वाले प्रोजेक्ट की सूची मांगी है। 

विज्ञापन
Big news: PM narendra Modi visit varanasi next month to gave gift of many projects preparations start by administration
अक्तूबर में बनारस आ सकते हैं पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्तूबर में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की जनता को सौगात देने आ सकते हैं। बनारस के विकास की गति को तेज करने वाली रिंग रोड परियोजना सहित दो दर्जन से ज्यादा परियोजनाएं अक्तूबर तक पूरी होंगी। माना जा रहा है कि शारदीय नवरात्र या उसके बाद पीएम मोदी वाराणसी का दौरा करेंगे। पीएमओ ने अब तक पूरी हुई परियोजनाओं के साथ अक्तूबर में पूरे होने वाले प्रोजेक्ट की सूची मांगी है। इसके बाद प्रशासन भी अब तैयारियों में जुट गया है।

विज्ञापन


वाराणसी में सितंबर तक सर्किट हाउस और बेनियाबाग मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा शहर की दो दर्जन परियोजनाएं पूरी होंगी। इससे पहले जुलाई एवं अगस्त में तरना शिवपुर में सीवर लाइन के स्थानांतरण कार्य, एसटीपी रामनगर का काम, पशुधन फार्मों का सुदृढ़ीकरण, वरुणा नदी के चैनेलाइजेशन एवं तटीय विकास के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन

पढ़ेंः नीट परीक्षाः वाराणसी में सॉल्वर गैंग की सदस्य बीएचयू की टॉपर छात्रा और मां गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बीएचयू में स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का निर्माण, बीएचयू में 200 कमरों का महिला छात्रावास, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरकारी कॉलेज, पलहीपट्टी में निर्माण व स्मार्ट सिटी में घाटों के रिवाइटलाइजेशन एवं फसाड इंप्रूवमेंट का काम भी पूरा हो चुका है। 

जिलाधिकारी  कौशल राज शर्मा ने कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है और दो दर्जन से ज्यादा प्रोजेक्ट जुलाई-अगस्त में पूरे हो गए हैं। सितंबर में शहर में मल्टीलेवल पार्किंग का काम पूरा हो जाएगा।

रिंग रोड की भी मिलेगी सौगात

बड़े वाहनों के आवागमन के लिए निर्माणाधीन  रिंग रोड-2 का काम भी अब अंतिम दौर में है और अक्तूबर तक परियोजना के पूरा होने की उम्मीद है। राजातालाब और हरहुआ में एप्रोच मार्ग तैयार कर लिया गया है। बीच में कुछ संपर्क मार्ग में तकनीकी दिक्कत थी, मगर उसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed