फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big library build in bhu campus 1500 students able to sit in five-storey building

बीएचयू के छात्रों को मिलेगी एक बड़ी लाइब्रेरी, पांच मंजिला बिल्डिंग में एक साथ बैठ सकेंगे 1500 छात्र

Thu, 04 Mar 2021 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 04 Mar 2021 01:25 PM IST
विज्ञापन
Big library build in bhu campus 1500 students able to sit in five-storey building
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।

बीएचयू लाइब्रेरी के विस्तार की तैयारी चल रही है। इसके बाद यहां छात्रों के बैठने की संख्या भी बढ़ जाएगी, साथ ही किताबों के रखने के लिए पर्याप्त जगह हो जाएगी। अब तक सेंट्रल लाइब्रेरी और साइबर लाइब्रेरी को मिलाकर कुल 800 से 1000 छात्रों के बैठने की ही क्षमता है। पांच मंजिला नई बिल्डिंग के बन जाने के बाद लाइब्रेरी में बैठने वालों की संख्या भी 1500 से अधिक हो जाएगी। विस्तार संबंधी कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


बीएचयू परिसर में विश्वनाथ मंदिर के सामने बनी लाइब्रेरी में स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध के छात्रों के साथ ही शिक्षकों के बैठकर पढ़ाई करने की सुविधा है। विश्वविद्यालय में इस समय सभी पाठ्यक्रमों में मिलाकर कुल 30 हजार से अधिक छात्र हैं लेकिन लाइब्रेरी में बमुश्किल एक हजार के बैठने की क्षमता है। कभी-कभी तो छात्रों को जगह नहीं मिल पाती है और उन्हें इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन


सेंट्रल लाइब्रेरी के बगल में बनी साइबर लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं के लिए हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्किंग की सुविधा है। लाइब्रेरी के विस्तार के लिए इसी परिसर में खाली जमीन पर पांच मंजिला नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। जगह का चयन होने के बाद अब मिट्टी की जांच भी हो गई है। इसके लिए 18 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हो गए हैं जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी में हैं पाठ्य पुस्तकें और पांडुलिपियां
सेंट्रल लाइब्रेरी में छात्रों की जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम की पुस्तकों के साथ ही प्राचीन ग्रंथ भी रखे हैं। इसके अलावा पांडुलिपियां भी एक जगह रखी हैं। विधि संकाय, राजनीति विज्ञान के छात्रों को लोकसभा, राज्यसभा की कार्यवाही की जानकारी मिल सके, इसके लिए भी यहां हर साल की विधानसभा, लोकसभा की कार्यवाही का रिकार्ड सुरक्षित रखा गया है।

हर दिन एक हजार से अधिक छात्र ले जाते हैं पुस्तक
बीएचयू की लाइब्रेरी में हर दिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा पुस्तक इशु कराने आते हैं। इसके अलावा पहले से पुस्तक ले जाने वाले छात्र-छात्रा वापस करने भी आते हैं। कोरोना काल से पहले हर दिन एक हजार से अधिक छात्र किताब लेने जाते थे। अब जबकि बीएचयू खुल गया है और छात्र-छात्रा लाइब्रेरी में पहुंच रहे हैं। इस समय भी हर दिन 1000 से 1200 छात्र किताब लेने आ रहे हैं। 300 से 400 किताब वापस करने पहुंच रहे हैं। 


लाइब्रेरी का विस्तार किया जाना है। यहां करीब 500 छात्रों के बैठने की सुविधा के अलावा किताबों के रखने को भी पर्याप्त जगह मिल जाएगी। - डीके सिंह, लाइब्रेरियन, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed