फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   big leaders remained absent to welcome Congress state president in varanasi

Varanasi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में बड़े नेता रहे नदारद, खुलकर सामने आई अंतर्कलह

Sat, 04 Feb 2023 09:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 09:27 PM IST
सार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी शनिवार को पहली बार वाराणसी पहुंचे। उनके स्वागत में न तो कोई बड़ा नेता नजर आया और न ही कोई प्रभारी। भारत जोड़ो यात्रा के लिए जरिए देश को जोड़ने निकली कांग्रेस की अंतर्कलह बनारस में एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। 

विज्ञापन
big leaders remained absent to welcome Congress state president in varanasi
संत कबीर के मंदिर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी का प्रथम वाराणसी आगमन सूना-सूना सा रहा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की न तो कोई सूचना जारी की गई और न ही कहीं स्वागत के लिए बैनर या पोस्टर लगाए गए। हैरानी की बात तो यह थी कि इस दौरान न तो कोई बड़ा नेता नजर आया और न ही कोई प्रभारी।

विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा के लिए जरिए देश को जोड़ने निकली कांग्रेस की अंतर्कलह बनारस में एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। प्रदेश अध्यक्ष के सामने पुराने कार्यकर्ताओं ने बनारस में पार्टी की खामियों के साथ ही बदलाव की जरूरत भी बताई। प्रदेश अध्यक्ष भी बनारस में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के रवैये से आहत नजर आए।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पहली बार बनारस पहुंचे। शहर की सीमा पर जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे स्वागत के लिए तो पहुंचे लेकिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं का पता नहीं चला। बनारस में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेस नेताओं के नहीं पहुंचने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी में अंदर ही अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संत कबीर की कर्मस्थली पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

कांग्रेस नेताओं से वार्तालाप करने, पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने के उद्देश्य से बनारस पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भी इस रवैये से निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। बनारस पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संत कबीर की कर्मस्थली कबीरचौरा पहुंचे। महंत के उत्तराधिकारी प्रमोद दास ने उनका स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कबीर के मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद वह संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। रविवार को वह संत रविदास की जन्मस्थली पर भी शीश नवाएंगे। मुलाकात के दौरान कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ताओं ने पार्टी की अंतर्कलह और गड़बड़ियों को उनके सामने रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी की बातों को सुना और सही मंच पर रखने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed