{"_id":"63662a74b9fcd815321f63a1","slug":"big-allegation-on-bhu-professors-wife-widowed-elderly-woman-on-auto-said-you-are-wretched-dont-come-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU के प्रोफेसर की पत्नी पर बड़ा आरोप: विधवा बुजुर्ग महिला पर ऑटो चढ़ाया, कहा- तुम मनहूस हो..सामने मत आया करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU के प्रोफेसर की पत्नी पर बड़ा आरोप: विधवा बुजुर्ग महिला पर ऑटो चढ़ाया, कहा- तुम मनहूस हो..सामने मत आया करो
Sat, 05 Nov 2022 02:50 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:50 PM IST
सार
BHU के प्रोफेसर की पत्नी ने कहा- तुम विधवा हो, जब मैं बाहर निकलती हूं मेरे सामने मत आया करो। तुम मनहूस हो और तुमको देखकर पाप चढ़ता है। जब भी मैं घर से बाहर निकलूं तुम मेरे सामने मत पड़ा करो।
विज्ञापन
up police demo, daroga, up police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीएचयू के प्रोफेसर की पत्नी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। 65 साल की विधवा महिला ने आरोप लगाए हैं कि बीएचयू में एक प्रोफेसर की पत्नी ने महिला से अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया है। महिला के अनुसार प्रोफेसर की पत्नी ने कहा- तुम विधवा हो, जब मैं बाहर निकलती हूं मेरे सामने मत आया करो। तुम मनहूस हो और तुमको देखकर पाप चढ़ता है। जब भी मैं घर से बाहर निकलूं तुम मेरे सामने मत पड़ा करो।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला ?
65 साल की बुजुर्ग विधवा महिला ने गणित विभाग के प्रोफेसर की पत्नी पर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम कैंपस में बुजुर्ग महिला आशा देवी को प्रोफेसर की पत्नी ने स्कूटी से धक्का मारा। जिसमें महिला को कई चोटें आई। इसके अलावा बुजुर्ग महिला को अपशब्द भी कहे गए। इसके बाद बुजुर्ग महिला अपनी शिकायत लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के ऑफिस पहुंच जहां पर उनकी शिकायत दर्ज करके एफआईआर के लिए लंका थाना पुलिस को फारवर्ड कर दिया गया। विधवा महिला ने शिकायत में लिखा कि वह मेरी जान की रक्षा की जाए।
विज्ञापन