फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU youth festival spandan winner is arts faculty again

BHU में युवा मोहत्सव ‘स्पंदन 2018’: कला संकाय लगातार 9वीं बार चैंपियन

Sat, 17 Mar 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 17 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
BHU youth festival spandan winner is arts faculty again
दूसरे स्थान पर संगीत एवं मंच कला संकाय - फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन 2018’ की चैंपियन ट्राफी एक बार फिर से कला संकाय के नाम रही। ये नौवां साल रहा जब युवा महोत्सव ‘स्पंदन’ का ताज कला संकाय के सिर सजा।
विज्ञापन


सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में कला संकाय के प्रतिभागियों  ने जीत हासिल कर स्पंदन की ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। जबकि दूसरे स्थान पर संगीत एवं मंच कला संकाय और तीसरे स्थान पर दृश्य कला संकाय रहा। मुख्य अतिथि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के निदेशक व बीएचयू के पूर्व छात्र प्रो. अजय मलकानी ने विजेताओं को ट्राफी से नवाजा। 
विज्ञापन


नृत्य, संगीत, दृश्य कला, अभिनय और साहित्य से सजे इस युवा महोत्सव का समापन समारोह शुक्रवार को एंफीथिएटर पंडाल में आयोजित किया गया। युवा महोत्सव के तहत हुई 40 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रो. अजय मलकानी ने युवाआें से आह्वान किया कि वो अपनी परंपराओं और जड़ों को जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने बीएचयू से जुड़ी यादें भी साझा कीं। कहा कि मैं 37 साल बाद कैंपस आ रहा हूं और काफी भावुक हूं। अध्यक्षता कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की। स्वागत व मुख्य अतिथि का परिचय स्पंदन के संयोजक प्रो. जेके राय ने किया। परिणामों की घोषणा प्रो. एसके त्रिगुण ने किया।

धन्यवाद ज्ञापन छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह ने किया। संचालन कृति त्रिपाठी और तरुण प्रताप ने किया। इससे पहले स्पंदन का अंतिम दिन क्रिएटिव डांस से सजा।

समापन समारोह से पहले एंफीथिएटर पंडाल में हुई इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी क्रिएटिविटी को नृत्य में पिरोया। इसमें कुल 11 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। 

लावणी समेत सर्वश्रेष्ठ चार प्रस्तुतियों ने बांधा समां

BHU youth festival spandan winner is arts faculty again
दूसरे स्थान पर संगीत एवं मंच कला संकाय - फोटो : अमर उजाला
स्पंदन के समापन समारोह के दौरान बीते पांच दिनों तक चली प्रतियोगिताओं की चार सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। इसमें सामाजिक विज्ञान संकाय द्वारा प्रस्तुत लावणी नृत्य रहा।

वहीं वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा की छात्राओं ने मूक अभिनय (माइम) में देश की सीमा पर हो रहे युद्ध को जीवंत कर दिया। इसी क्रम में कला संकाय ने जोयस ओट्स के उपन्यास ‘मैन विदआउट शैडो’ को अपने दस मिनट के नाटक में पिरोया और अपने बेहतरीन अभिनय से तालियां बटोरीं।

अंत में कला संकाय के निलेश ने अपनी मिमिक्री से सभी को हंसाया। निलेश ने आकाशवाणी के कार्यक्रम ‘हेलो फोन इन फरमाइश’ के श्रोता व रेडियो अनाउंसर की मिमिक्री कर हंसाया। इस दौरान उन्होंने दिलीप कुमार और अशोक कुमार की मिमिक्री की। 

ये रहे विजेता...

BHU youth festival spandan winner is arts faculty again
BHU में युवा मोहत्सव ‘स्पंदन 2018’ - फोटो : अमर उजाला
ये रहे विजेता...
ओवरऑल चैंपियन - कला संकाय
फर्स्ट रनर अप - संगीत एवं मंच कला संकाय
सेकंड रनर अप - दृश्य कला संकाय
----
शास्त्रीय एकल गायन - महिला महाविद्यालय
वादन (तबला) - संगीत एवं मंच कला संकाय
वादन (सितार) - संगीत एवं मंच कला संकाय
सुगम गायन एकल - संगीत एवं मंच कला संकाय
भारतीय समूह गीत - संगीत एवं मंच कला संकाय
पाश्चात्य एकल गायन - वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा
पाश्चात्य समूह गायन - संगीत एवं मंच कला संकाय
शास्त्रीय एकल नृत्य - संगीत एवं मंच कला संकाय
लोकनृत्य/आदिवासी नृत्य - सामाजिक विज्ञान संकाय
कोरियोग्राफी - कला संकाय
क्रिएटिव डांस - संगीत एवं मंच कला संकाय
क्विज - सामाजिक विज्ञान संकाय
सुभाषण (हिंदी) - विज्ञान संस्थान
सुभाषण (अंग्रेजी) - आईआईटी बीएचयू
सुभाषण (संस्कृत) - कला संकाय
वाद-विवाद (हिंदी) - आर्य महिला पीजी कॉलेज
वाद-विवाद (इंग्लिश) - विधि संकाय
वाद-विवाद (संस्कृत) - संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय
निबंध लेखन (हिंदी) - कला संकाय
निबंध लेखन (अंग्रेजी) - कृषि विज्ञान संस्थान
निबंध लेखन (संस्कृत) - आर्य महिला पीजी कॉलेज
टर्न कोट - सामाजिक विज्ञान संकाय
काव्य पाठ (हिंदी) - डीएवी पीजी कॉलेज
काव्य पाठ (अंग्रेजी) - प्रबंध शास्त्र संस्थान
काव्य पाठ (संस्कृत) - आर्य महिला पीजी कॉलेज
लघु नाटक - कला संकाय
माइम - वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा
मिमिक्री - कला संकाय
मोनो एक्टिंग - महिला महाविद्यालय
एक्प्रेशन - दृश्य कला संकाय
स्किट - कला संकाय
ऑन द स्पॉट पेंटिंग - विज्ञान संस्थान
कोलाज - वसंत कन्या महाविद्यालय कमच्छा
पोस्टर मेकिंग - दृश्य कला संकाय
स्केचिंग - विज्ञान संस्थान
कार्टूनिंग - दृश्य कला संकाय
रंगोली - दृश्य कला संकाय
मेहंदी - कला संकाय
ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी - विज्ञान संस्थान
शैक्षणिक शोभायात्रा - वसंता कॉलेज राजघाट 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed