{"_id":"5d7d4c628ebc3e93b039629a","slug":"bhu-women-collage-varanasi-news-vns483810897","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनो तकनीक कैंसर के इलाज में उपयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनो तकनीक कैंसर के इलाज में उपयोगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला में नैनो तकनीक और इसके विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग पर चर्चा हुई। बतौर मुख्य वक्ता आईआईटी बीएचयू में रिसर्च एंड डेवलपमेंट के डीन प्रो. राजीव प्रकाश ने कहा कि नैनो तकनीक से कैंसर का इलाज किया जा सकेगा। इस क्षेत्र में अलग-अलग शोध कार्य भी चल रहे हैं। इसके अलावा नए उपचार और विवो इमेजिंग सहित कई प्रयोग भी विकसित किए जाने की संभावना है।
महाविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभाग की ओर से एन एफर्ट टू नर्चर यंग फीमेल साइंटिस्ट विषय पर प्रो. राजीव प्रकाश ने कहा कि नैनो तकनीक अनुसंधान उपकरण और नैदानिक रूप से सहायक उपकरणों का एक मूल्यवान समूह प्रदान कर सकती है। इसका उपयोग न्यूरो-इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस और अन्य नैनो इलेक्ट्रॉनिक आधारित सेंसर आदि क्षेत्रों में भी शोध चल रहा है। आणविक नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में यह भी संभावना जताई जा रही है कि सेल की मरम्मत मशीनें दवा के क्षेत्र में और क्रांति ला सकती हैं। संयोजिका प्रो. नीलम श्रीवास्तव ने बताया कि हर शनिवार को होने वाली व्याख्यानमाला में अलग-अलग विषयों पर चर्चा के साथ ही छात्राओं को इस बारे में जागरूक किया जाता है। प्राचार्य प्रो. इनू मेहता ने इस तरह के आयोजनों को छात्राओं के लिए उपयोगी बताया।