{"_id":"484db87a402ff3bedeaa6e8671e5d1fc","slug":"bhu-will-simplify-the-teacher-recruitment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया होगी सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया होगी सरल
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Wed, 22 Apr 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएचयू में शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द ही भर्ती होगी और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा। मंगलवार को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में तीन घंटे चली बीएचयू की नवगठित कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया। शताब्दी समारोह में पुरातन छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनििश्चत करने और इसके लिए कमेटियां बनाने का फैसला लिया गया। यूनेस्को चेयर फार पीस को पूर्ण अनुमोदन कमेटी ने दिया है।
वर्तमान में शिक्षक चयन के अभ्यर्थियों को संकाय और चयन समिति के सामने प्रेजेेंटेशन देना पड़ता है। अब केवल चयन मंडल के सामने ही प्रजेंटेशन देना होगा। यूनेस्को चेयर फार पीस को पूर्ण अनुमोदन प्रदान करने का निर्णय लिया गया। ग्रंथालय कर्मचारियों और डॉक्टरों की नियुक्ति का अनुमोदन किया गया। कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई बैठक में डा. ओमशंकर, प्रो. विनय कुमार सिंह और प्रो. रामाश्रय सिंह के निलंबन पर भी चर्चा हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।