फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU VC sudhir kumar jain took charge after paying obeisance at BHU Vishwanath temple in varanasi

बीएचयू: विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका, महामना का आशीर्वाद लेकर नव नियुक्त कुलपति ने संभाला कार्यभार

Fri, 07 Jan 2022 12:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 07 Jan 2022 12:34 PM IST
सार

बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। शुक्रवार को बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर कार्यभार संभाला। आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो. जैन को 13 नवंबर को बीएचयू के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
BHU VC sudhir kumar jain took charge after paying obeisance at BHU Vishwanath temple in varanasi
बीएचयू के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर जैन ने संभाला कार्यभार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी गांधीनगर के निदेशक रहे प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने शुक्रवार को बीएचयू के 28वें कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। गुरुवार को विश्वविद्यालय आने के बाद शुक्रवार सुबह बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रोफेसर सुधीर कुमार जैन ने बाबा का जलाभिषेक किया। इसके बाद केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इस दौरान रेक्टर प्रोफेसर वीके शुक्ला ने कुलपति प्रो. जैन को कार्यभार सौंपा। नवागत कुलपति ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों को पूरी सजगता, सतर्कता और  पारदर्शिता के साथ काम करते रहने की बात कही।

विज्ञापन

BHU VC sudhir kumar jain took charge after paying obeisance at BHU Vishwanath temple in varanasi
बीएचयू विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करते नव नियुक्त कुलपति। - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि बीएचयू की अपनी एक अलग पहचान है। रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही शिक्षकों, छात्रों कर्मचारियों के सहयोग से विश्वविद्यालय में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

13 नवंबर को हुई थी नियुक्ति
आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो.जैन को 13 नवंबर को बीएचयू के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में वह विश्वविद्यालय आए। यहां छह दिन तक बीएचयू में रहने के दौरान नवनियुक्त कुलपति ने शिक्षकों, अधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही छात्रावास का निरीक्षण किया था। कार्यभार ग्रहण किए बिना अहमदाबाद लौट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed