फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

सिंहद्वार बंद करके धरने पर बैठे छात्र, देर रात माने

Sat, 16 Nov 2019 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में पुलिस द्वारा पिटाई से नाराज छात्रों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। गुस्साए छात्रों ने सिंहद्वार को बंद कर धरने पर बैठे रहे। दिन चढ़ने के साथ ही दूसरे हास्टल के छात्र भी सिंहद्वार पर पहुंचते रहे। हास्टल के छात्रों ने परिसर में मार्च निकालकर नारेबाजी भी की। वहीं, सिंहद्वार बंद होने के कारण बीएचयू अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानी हुई। बीएचयू प्रशासन ने छात्रों को मनाने की कोशिश की, लेकिन छात्र घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। छात्राें ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सम्मुख छह सूत्रीय मांगों को रख दी हैं। देर रात प्राक्टोरियल बोर्ड के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंहद्वार पर दिन चढ़ने के साथ ही छात्रों की संख्या बढ़ने लगी। छात्रों के समर्थन में कई फै कल्टी को बंद करा दिया गया। दोपहर में विरोध प्रदर्शन और विवाद को बढ़ता देखकर प्रशासन भी मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पीएसी व पैरामिलिट्री फ ोर्स को तैनात कर दिया गया है। एक तरफ मरीजों को लेकर पहुंचे तीमारदारों को गेट बंद होने की वजह से काफी परेशानी हो रही है तो दूसरी तरफ हॉस्टल खाली होने के बाद दर्जनों छात्र सड़कों पर भटकते रहे। देर शाम छात्र अधिष्ठाता छात्रों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन छात्र बिना कार्रवाई के मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

ये हैं छह मांगें
1. कैंपस से पुलिस फ ोर्स तत्काल बाहर हो।
2. लाठी चार्ज के आरोपी पुलिस वालों को तत्काल चिन्हित करते हुए कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. लाठी चार्ज की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए वाइस वांसलर और चीफ प्राक्टर का इस्तीफ ा।
4. कैंपस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया बहाल की जाए।
5. छात्र, शिक्षक, कर्मचारी संघ बहाल किया जाए।
6. सीर चौकी इंचार्ज अमरेंद्र पांडेय व प्रकाश सिंह की बर्खास्तगी।
समर्थन में उतरीं छात्राएं
वाराणसी। छात्रों के समर्थन में शुक्रवार को विश्वविद्यालय की छात्राएं भी उतर आईं। उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर विरोध मार्च निकाला। छात्राओं ने भी हॉस्टल में हुई कार्रवाई का कड़ा प्रतिरोध किया। साथ ही छात्रों की आवाज से आवाज मिलाते हुए हॉस्टल में निर्दोष छात्रों की पिटाई करने और उनका सामान नष्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर समस्या का समाधान है अहिंसा
वाराणसी। फाइन आर्ट्स के तीन छात्रों ने सिंहद्वार पर अनोख विरोध प्रदर्शन किया। तीनों छात्राें ने महामना मदन मोहन मालवीय का रूप धरकर धरना स्थल पर पहुंचे। धरनारत छात्रों के आगे खड़े होकर छात्रों ने तीन तख्तियां लगाकर विरोध शुरू किया। तख्तियों पर लिखा था बुरा न देखो, बुरा न बोलो और बुरा न सुनो।

छात्रों का कहना है कि हम तो अहिंसक ढंग से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हम सब पर जिस ढंग से हिंसक तरीके से हमला बोला गया हम उसका विरोध कर रहे हैं। छात्रावास में तो हर तरह के छात्र रहते हैं पर पुलिस ने गुरुवार को जिस ढंग से हिंसा का तांडव किया हम सब उसका विरोध कर रहे हैं वह भी अहिंसक तरीके से। हर समस्या का निदान अहिंसा ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed