फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu

दूसरेस दिन भी नहीं आए रेजीडेंट, मरीज करते रहे इंतजार

Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
bhu
वाराणसी। बीएचयू अस्पताल और ट्रामा सेंटर में रेजीडेंटों की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। इससे दूर-दराज से आए मरीजों और उनके तिमारदारों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। ओपीडी में आए मरीज इलाज के लिए इंतजार करते रहे तो कई परिजन मरीजों को स्ट्रेचर और ट्राइसाइकल पर लेकर घूमते रहे। हड़ताल के चलते जांच तो प्रभावित हुई ही ऑपरेशन भी टालना पड़ा।
विज्ञापन

सातवें वेतन आयोग की मांग को लेकर सोमवार से चल रही हड़ताल की वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बाल रोग विभाग के पास जहां बच्चों को दिखाने के लिए लोग खड़े रहे तो स्त्री रोग विभाग की ओपीडी के सामने महिलाएं भी चिकित्सकों का इंतजार करती रहीं। इसके अलावा हृदय रोग विभाग, मार्डन मेडिसिन, गैस्ट्रोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी आदि विभागों में भी पर्चा जमा कर मरीज अपनी बारी का इंतजार करते रहे। उनका पर्चा तो समय से जमा हो गया लेकिन डॉक्टर को दिखाने के लिए तीन से चार घंटे का इंतजार करना पड़ा। उधर, वार्डों में भर्ती मरीजों को भी परेशानी हुई। वरिष्ठ चिकित्सकों ने सुबह तो देखा लेकिन हड़ताल की वजह से रेजीडेंट नहीं गए।
विज्ञापन

शुक्रवार तक हड़ताल का ऐलान, शनिवार से इमरजेंसी में भी काम नहीं
इस बीच रेजीडेटों की कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के साथ बातचीत बेनतीजा रही। नतीजतन रेजीडेंटों ने शुक्रवार तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान कर दिया। बताया कि शुक्रवार तक मांगें नहीं मानी गई तो शनिवार से इमरजेंसी, आईसीयू, लेबर रूम में भी काम नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल का असर, जांच, ऑपरेशन का गिरा ग्राफ
बीएचयू अस्पताल में मंगलवार को हड़ताल जारी रहने की वजह से सोमवार की तुलना में पर्चे भी कम बिके। सोमवार को जहां 3098 पर्चे बिके थे, वहीं मंगलवार को यह घटकर 2036 तक पहुंच गया। इसके अलावा ऑपरेशन भी टालना पड़ा। सोमवार को कुल 83 ऑपरेशन हुए थे, जबकि मंगलवार को महज 40 ही हुए। इसके अलावा सोमवार की 3022 जांचों के सापेक्ष मंगलवार को 2622 लोगों की जांच हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed