{"_id":"6a55481553d199aafe022e2f","slug":"bhu-varanasi-news-c-20-vns1056-1465633-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: माता-पिता के साथ ही ट्रेनिंग ले सकेंगे 6-10 साल तक के तैराक, पहला सत्र BHU के छात्रों के लिए होगा रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: माता-पिता के साथ ही ट्रेनिंग ले सकेंगे 6-10 साल तक के तैराक, पहला सत्र BHU के छात्रों के लिए होगा रिजर्व
Tue, 14 Jul 2026 01:48 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:48 AM IST
सार
Varanasi News: 6-10 साल वाले तैराकों को माता-पिता के साथ ही बीएचयू में अभ्यास करने की अनुमति मिलेगी। हालांकि पहला सत्र बीएचयू के छात्रों के लिए रिजर्व होगा।
विज्ञापन
तैराकी सीखते खिलाड़ी (File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू में 17 दिन के बाद तैराकी ट्रेनिंग को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बीएचयू के स्विमिंग पुल में छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, छह से 10 साल तक के बच्चों को सिर्फ उनके माता-पिता के साथ ही स्वीमिंग पुल में आना होगा। पहला सत्र सिर्फ बीएचयू के छात्रों के लिए ही रिजर्व रखा गया है।
इन नियमों की जानकारियां बीएचयू के विवि क्रीड़ा परिषद की ओर से जारी स्विमिंग पुल के दूसरे सत्र की सूचना में दी गई है। आवेदन की समय सीमा सोमवार को पूरी हो गई लेकिन अभी तक नियमों को लेकर लोगों में कुछ संदेह बना हुआ था।
बीएचयू के किसी प्रोफेसर या कोई भी टीचिंग स्टाफ के परामर्श से इस ट्रेनिंग के लिए रेगुलर गेस्ट भी अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। दरअसल, महासचिव प्रो. एके नेमा की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि वे भी स्वीमिंग पूल में तैराकी सीख सकते हैं। हालांकि, इनकी एक महीने की फीस 2500 रुपये होगी और 50 रुपये आईडी कार्ड के लिए जाएंगे। जबकि बीएचयू के कर्मचारियों को 2500 रुपये और छात्रों को 1500 रुपये चार महीने की ट्रेनिंग मिलेगी। ये ट्रेनिंग एक अगस्त से लेकर 30 नवंबर के बीच चलेगी।