फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Varanasi Dairy and Food Technology will start four-year B.Tech course, know about admission process

बीएचयू डेयरी और खाद्य प्रौद्योगिकी में शुरू होगा चार वर्षीय बीटेक कोर्स, जानें कब से होगी दाखिले की प्रक्रिया

Tue, 29 Jun 2021 07:30 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Tue, 29 Jun 2021 07:30 PM IST
सार

चार वर्षीय इस कोर्स में 30-30 सीट पर होने वाला दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।इसी सत्र 2021-22 से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
BHU Varanasi Dairy and Food Technology will start four-year B.Tech course, know about admission process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

वाराणसी स्थित बीएचयू में दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग में डेयरी प्रौद्योगिकी और खाद्य प्रौद्योगिकी में बीटेक कोर्स की शुरूआत की जा रही है। चार वर्षीय इस कोर्स में इसी सत्र 2021-22 से दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। 30-30 सीट पर होने वाला दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

विज्ञापन


बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान के तहत चलाए जाने वाले विभाग में डेयरी उद्योग की ओर से रोजगारपरक कदम बढ़ाने की दिशा में पेड़ा, आइसक्रीम सहित अन्य सामान भी बनाए जाते हैं। अब इन नए कोर्स के शुरू होने से अधिक से अधिक छात्रों को व्यावसायिक कोर्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी राय ने बताया कि दोनों अभिनव एवं व्यावसायिक कोर्स, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से संस्तुत पाठयक्रम और दिशा निर्देशाें के अनुसार ही संचालित किए जाएंगे, जिससे कि विद्यार्थियों को उनकी डिग्री की उचित मान्यता प्राप्त हो और आगे की कक्षाओं में आसानी से प्रवेश मिल सके। प्रो. राय ने बताया कि बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान को उत्कृष्ट संस्थान का दर्जा भी परिषद की ओर से दिया गया है। नए पाठ्यक्रमों के शुरू होने से संस्थान की गरिमा और रैकिंग भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

पिछले साल दिसंबर में शुरू हुई प्रक्रिया

विभागाध्यक्ष प्रो. डीसी राय ने बताया कि देश में डेयरी एवं खाद्य उद्योग लगभग 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। इन दोनों क्षेत्रों में कुशल स्नातकों की काफी मांग है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर विभाग ने दोनों विषयों में बीटेक कोर्स शुरू करने का विचार किया। इसकी प्रक्रिया भी दिसंबर में शुरू हुई थी। विभाग की बोर्ड ऑफ स्ट्डीज कमेटी ने 23 दिसंबर 2020 को इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया। इसके बाद संकाय स्तर की कमेटी ने 15 जनवरी को अपनी स्वीकृति दे दी। अब 21 जून को कुलपति ने भी दोनों पाठ्यक्रमों को 2021-22 से शुरू करने की स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed