{"_id":"6614eacde9d6ec51170da6cd","slug":"bhu-ug-pg-semester-examinations-online-apply-last-date-20-april-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: 20 अप्रैल तक भरें यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म, यहां जानें- ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: 20 अप्रैल तक भरें यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म, यहां जानें- ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Tue, 09 Apr 2024 12:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Apr 2024 12:44 PM IST
सार
BHU Semester Exam Form: काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने यूजी-पीजी की सेमेस्टर परीक्षाओं के फार्म भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी संबंधित विभाग में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
kashi hindu vishwavidyalay bhu
- फोटो : kashi hindu vishwavidyalay bhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए यूजी-पीजी और सभी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स की सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंता कार्यालय से सोमवार को जारी सूचना के मुताबिक विभिन्न संकायों के नियमित और पूर्व छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तय की गई है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के पांच संस्थान, सभी संकायों सहित महिला महाविद्यालय, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के दूसरे, चौथे, छठे, आठवें और 10वें सेमेस्टर के सभी रेगुलर और पूर्व छात्र-छात्राओं को 20 अप्रैल तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना है।
विज्ञापन
इसके लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bhuonline.in पर जाकर रेगुलर एग्जामिनेशन के अंतर्गत स्टूडेंट्स पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण के समय दिए गए यूजर नेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी लेकर उसे संबंधित विभाग या कार्यालय में जमा करना होगा।
विज्ञापन
इसके बाद परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। संबंधित विभागों के प्रमुखों को छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म के सत्यापन के बाद 25 अप्रैल से पूर्व परीक्षा नियंता कार्यालय में जमा कराने के लिए कहा गया है। छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म रिजल्ट घोषित होने तक विभाग के कार्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे।
पूर्व की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी भी ऑनलाइन भरेंगे फॉर्म
सम सत्र के ऐसे छात्र-छात्राएं, जो पूर्व की परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हैं, उन्हें भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना है। विवि के मुताबिक परीक्षा फॉर्म का आवेदन शुल्क भी उन्हें अपने पोर्टल से ऑनलाइन जमा करना है। शुल्क जमा करने के बाद ही उनका आवेदन पूर्ण माना जाएगा।