फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU team hoisted the tricolor at Kedarkanth base camp

केदारकंठ बेस कैंप पर बीएचयू की टीम ने फहराया तिरंगा

Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
BHU team hoisted the tricolor at Kedarkanth base camp
बीएचयू पर्वतारोहण केंद्र की ओर से चलाए जा रहे एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स के तहत पर्वतारोहण अभ्यास कर बीएचयू की टीम वापस लौट आई है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने केदारकंठ बेस कैंप पर पहुंचकर तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय के अंतर्गत केदारकंठ शिखर पर 12 सदस्यीय टीम 25 नवंबर को रवाना हुई थी। पर्वतारोहण केंद्र के प्रभारी प्रो. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टीम प्रशिक्षक बलराम यादव, टीम इंचार्ज शिवनारायण यादव के नेतृत्व में 26 नवंबर को देहरादून होते हुए सांकरी गांव पहुंची थी। यहां से ट्रैकिंग शुरू कर जूड़ा का तालाब को पार करते हुए टीम केदारकंठ बेस कैंप पहुंची। यहां आकस्मिक रेस्क्यू , रैपलिंग, जंगल ट्रैक और नाइट सर्वाइवल जैसे तकनीक के अभ्यास हुए। ठंड में अर्द्धरात्रि को आरोहण करते हुए टीम 30 नवंबर को सुबह 7 बजे शिखर पर पहुंच गयी। वहां टीम ने तिरंगे सहित विश्वविद्यालय की पताका फहराई। टीम में प्रतिमा यादव, शुभम जायसवाल, चंदन कुमार मिश्रा, साक्षी सोनकर, वंदना गुप्ता, विश्वजीत यादव और मनीष कुमार, रजनीश कुमार, विशिष्ठा उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed