फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bhu students start protest for special examination

परीक्षा में अनियमितता के विरोध में धरने पर बैठे BHU के छात्र

Mon, 29 Jan 2018 07:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 29 Jan 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
bhu students start protest for special examination
बीएचयू के छात्र - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में बीएससी सेमेस्टर परीक्षा में अनियमितता के विरोध में छात्रों ने सोमवार को विज्ञान संस्थान निदेशक कार्यालय के सामने रास्ता जाम कर दुबारा परीक्षा कराने की मांग की। छात्रों के जाम से मुख्य द्वार से विश्वनाथ मंदिर मार्ग करीब ढ़ाई घंटे तक बाधित रहा।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची चीफ प्राक्टर ने निदेशक को साथ लेकर परीक्षा नियंत्रक से बातचीत की। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। विज्ञान संस्थान के छात्रों ने सुबह 11 बजे निदेशक कार्यालय के सामने छात्र प्रदर्शन कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन प्रणाली में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मनमानी की वजह से लगातार कुछ विशेष विषयों में बैक लग जा रहा है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहीं नहीं, इसकी शिकायत करने पर विश्वविद्यालय प्रशासन बैक पेपर की परीक्षा भी मुख्य परीक्षा के साथ कराता है। एक साथ दोनों परीक्षा पड़ने की वजह से तैयारी नहीं हो पाती। छात्रों ने बताया कि अब तक कई बार पत्र देने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तब ये कदम उठाना पड़ा।


जाम की सूचना पर पहुंची चीफ प्राक्टर ने बातचीत कर जाम समाप्त करने को कहा लेकिन छात्र लिखित कार्रवाई पर अड़े रहे। इसके बाद चीफ प्राक्टर, निदेशक के साथ परीक्षा नियंत्रक और कुलसचिव से बातचीत करने पहुंचीं। करीब ढाई घंटे बाद आकर मुख्य परीक्षा के बाद एक विशेष परीक्षा कराने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed